Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
एक जिला प्रशासन की तरफ से लोगों को करोना वैक्सीन लगवाने और टैस्ट करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है तो दूसरी तरफ वैक्सीन खत्म होने के साथ-साथ रुलर नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों के अनिश्चित समय के लिए हड़ताल पर जाने के बाद वैक्सीनेशन और करोना टेस्टिंग का काम आज लगभग पूरी तरह से बंद हो गया है । हड़ताल पर गए कर्मचारियों का कहना है कि ठेके पर काम करते 20 25 साल हो गए हैं इस दौरान वे सरकार से लगातार उन्हें पक्के करने की मांग करते आ रहे हैं मगर सरकार उनकी समस्याओं को अनदेखा कर रही है। अपनी मांगों को दोहराते हुए कर्मचारियों ने आज टेस्टिंग वैक्सीनेशन और इमरजेंसी सेवाओं का काम भी पूरी तरह से बंद रखा। उधर आइसोलेशन वार्ड के अधिकारी डा. भूपेंद्र सिंह सैनी ने कहा के आइसोलेशन वार्ड से संबंधित डॉक्टरों की टीम ने आज टेस्टिंग का काम तो रुकने नहीं दिया मगर कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से काम बेहद प्रभावित होगा।