नशा मुक्ति केन्द्रों का औचक निरीक्षण, मानकों पर प्रशासन सख्त*

Amarprem
Prem, KING OF FLEX PRINTING AWARD WINNER in H.P.
Amarprem
Dr. Prem Raj Bhardwaj
BHARDWAJ MULTISPECIALITY HOSPITAL ARLA PALAMPUR

*नशा मुक्ति केन्द्रों का औचक निरीक्षण, मानकों पर प्रशासन सख्त*

*सरकाघाट

Narender Suryavanshi

Bureau Chief

नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा नशा मुक्ति केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। एडीसी मण्डी गुरसिमर सिंह के नेतृत्व में एसडीएम सरकाघाट राजेन्द्र कुमार गौतम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपाली शर्मा, डीएसपी संजीव सूद, डॉ. नीरज कंवर, डॉ. वी एस सिंधु तथा डॉ कैलाश शर्मा की संयुक्त टीम ने अप्पर भाम्बला स्थित दि विनर फाउंडेशन तथा लोअर भाम्बला स्थित दि रिकवरी विलेज नशा मुक्ति केन्द्र का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान केन्द्रों के लाइसेंस, उपचार व्यवस्था, स्वच्छता, आवास, भोजन, चिकित्सा सुविधा तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की बारीकी से जांच की गई। इन दोनों केन्द्रों में कुल 34 मरीज उपचाराधीन हैं।
संयुक्त टीम ने मरीजों से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति, उपचार की गुणवत्ता और केन्द्रों में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। एडीसी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी नशा मुक्ति केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित मानकों का पूर्ण रूप से पालन करें तथा मरीजों को सुरक्षित, सम्मानजनक और प्रभावी उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि नशा मुक्ति केन्द्रों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे ताकि नशे की गिरफ्त से बाहर निकलने का प्रयास कर रहे लोगों को बेहतर वातावरण और गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

Dr. Sushma Sood, Lead Gynaecologist
Dr sushma women care hospital LOHNA, PALAMPUR
Dr. Sushma women care hospital, LOHNA PALAMPUR
Dr. Swati Katoch Sood, & Dr. Anubhav Sood, Gems of Dental Radiance
DENTAL RADIANCE
DENTAL RADIANCE HOSPITAL PALAMPUR TOUCHING SKY

Comments are closed.