जिला परिषद की वार्ड बन्दी को लेकर पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने उपायुक्त को लिखा पत्र

जिला परिषद की वार्ड बन्दी को लेकर पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने उपायुक्त को लिखा पत्र

Byline
ER VARUN SHARMA
CHIEF EDITOR

Er. VARUN SHARMA, BUREAU CHIEF, PALAMPUR, Mob : 9817 999992

पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने उपायुक्त कांगड़ा श्री हेम राज भेरवा जी को पत्र लिखकर उनका ध्यान जिला परिषद की वार्ड बन्दी की जो अधिसूचना जारी की गई है। उस ओर दिलाते हुए कहा है कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र की जिन छ: पंचायतों कोठीपाहडा , कस्बाजुगेड , घाड , लमलेहड , दयोग्रां व बदेहड को जयसिंह पुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत जिला परिषद के लदोह वार्ड के साथ जोड़ा गया है। यह सरासर गलत है। पूर्व विधायक ने कहा यह सर्वविदित है कि वर्षों से मांग चली आ रही थी कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र का अपना स्वतन्त्र खण्ड विकास कार्यालय होना चाहिए । परिणामस्वरूप निवर्तमान मुख्यमन्त्री श्री जय ठाकुर जी ने इस मांग को पूरा किया । भले ही सत्ता परिवर्तन के उपरान्त वर्तमान मुख्यमन्त्री श्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू जी ने पूर्व मुख्यमन्त्री के कर कमलों द्वारा खोले गये इस खण्ड विकास कार्यालय को बन्द कर दिया । लेकिन हल्के की जनता के भारी दबाव के चलते अव यह खण्ड विकास कार्यालय फिर पूर्ण रुप में अस्तित्व में आ गया है। ऐसे में जिस तरह पूर्व में पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के चुने हुए प्रतिनिधियों व जनता को तीन तीन खण्ड विकास कार्यालयों भवारना , पंचरुखी व बैजनाथ का दरबारी बनकर चक्कर काटने पडते थे।

अव कुल मिलाकर पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के जो दो वार्ड बने है। जिनमें डाढ झीकला वार्ड जिसकी जनसंख्या 27090 जबकि नच्छीर बन्दला की 19465 बनती है। ऐसे में तय नियम के तहत एक जिला परिषद के वार्ड की जनसंख्या कम से कम 25000 होनी चाहिए जबकि बढ जाए तो कोई आपत्ति अर्थात हर्ज नहीं है।

ऐसे में पूर्व विधायक ने उपायुक्त महोदय से सादर अनुरोध करते हुए पालमपुर विधानसभा क्षेत्र की उपरोक्त छ: पंचायतों को जयसिंह पुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत लदोह वार्ड से हटाकर इन्हें पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्डो के साथ जोड़कर इनका समायोजन किया जाए । इस तरह अपने लिखे पत्र में पूर्व विधायक ने कहा है यही उनका सुझाव , आपत्ति व आग्रह शीघ्र आगामी उचित कार्यवाही हेतु उपायुक्त महोदय की सेवा में प्रेषित है।

Comments are closed.