


गड़सा घाटी में बुजुर्ग महिला का मर्डर क्षेत्र में फैली सनसनी
एसपी कुल्लू गुरुदेव शर्मा पहुंचे घटनास्थल छानबीन जारी
-
![Munish Koundal, Chief Editor]()
MUNISH KOUNDAL
CHIEF EDITORकुल्लू अपडेट ,बीती रात ग्राम पंचायत गडसा की, वार्ड पंच रीना ने थाने को सूचना दी कि गडसा में पंचायत घर के पास एक महिला का शव पड़ा है,जो किसी अंजान व्यक्ति दबारा उकत महिला की हत्या कर दी गई है जिस सुचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत महिला की बेटी के ब्यान पर धारा 302 भारतीय दंड संहिता में अनजान आदमी के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मोके पर साक्ष्य जुटाने मे लगी हुई है ,मंडी से फोरेंसिक टीम बुलाई जा रही है महिला के मुंह माथे और गले में चोट के निशान है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही मृत्यु का स्पष्ट कारण का पता चल पायेगा। मृतक का नाम शकुंतला देवी निवासी गडसा मालूम हुआ है
