पालमपुर के हरीश चावला जी मालिक दिनेश एजेंसीज का आज देहांत हो गया
INDIA REPORTER TODAY
PALAMPUR : B.K. SOOD
SENIOR EDITOR
बड़े दुःखी हृदय ओर भारी मन के साथ सूचित किया जाता है कि पालमपुर के हरीश चावला जी मालिक दिनेश एजेंसीज का आज देहांत हो गया है।
इस अत्यंत दुखद समाचार के साथ ही , पालमपुर के एक अन्य समाज सेवी का इस प्रकार का निधन, समस्त पालमपुर वालोँ के लिये बहुत ही दुःखद है । ज्ञातव्य रहे अभी पिछले हफ्ते ही उनके छोटे भाई मुकेश चावला जी की भी कोरोना के कारण मृत्यु हो गई थी। इस नामुराद बीमारी में पालमपुर के दो हीरे रूपी रत्न छीन लिए जो समाज के लिए बहुत ही उपयोगी और सहयोगी थे।