रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3070 का वार्षिक अधिवेशन “असेम्बली ऑफ यूनिटी” डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2025–26 रोटेरियन रोहित ओबेरॉय की अध्यक्षता में 14 और 15 जून 2025 को हिमाचल प्रदेश के पालमपुर










रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3070 का वार्षिक अधिवेशन “असेम्बली ऑफ यूनिटी” डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2025–26 रोटेरियन रोहित ओबेरॉय की अध्यक्षता में 14 और 15 जून 2025 को हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में आयोजित किया जा रहा है। यह दो दिवसीय आयोजन रोटरी क्लब पालमपुर की मेज़बानी में Villa Camellia परिसर में संपन्न होगा, जिसमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के 500 से अधिक रोटेरियन भाग लेंगे। इस भव्य अधिवेशन का उपालमपुर के लोकप्रिय विधायक श्री आशिष बुटेल स्वागत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सबका स्वागत करेंगे वही इन दो दिनों में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री शांता कुमार अपने अनुभवों के माध्यम से रोटरी के सेवा मूल्यों को साझा करेंगे।
साथ ही, कार्यक्रम की विशेष गरिमा होंगी सुश्री सतवंत अटवाल त्रिवेदी, आईपीएस, जो उद्घाटन सत्र की मुख्य वक्ता होंगी। वे वर्तमान में कमांडेंट जनरल होम गार्ड्स, निदेशक राज्य अग्निशमन सेवा एवं नागरिक सुरक्षा, तथा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) के रूप में सेवाएं दे रही हैं। वह हिमाचल प्रदेश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी हैं और एनआईए व बीएसएफ जैसी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों में कार्य कर चुकी हैं। उनकी प्रेरक उपस्थिति सभी रोटेरियनों के लिए विशेष अनुभव होगी।अन्य वक्ताओं में रोटरी के पूर्व गवर्नरगण एवं रोटरी की विभूतियां भी शामिल होंगी, जो अपने अनुभवों एवं मार्गदर्शन से रोटरी की भावी दिशा को आकार देंगे। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोहित ओबेरॉय ने बताया कि यह रोटरी असेंबली आगामी रोटरी वर्ष 2025–26 के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्षों, सचिवों तथा जिला पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देने और उन्हें रोटरी इंटरनेशनल के वार्षिक उद्देश्यों एवं कार्ययोजनाओं से जोड़ने का सुनहरा अवसर है। यह अधिवेशन नेतृत्व को सशक्त करने, क्लबों के बीच समन्वय बढ़ाने और सेवा भावना को प्रोत्साहित करने हेतु एक सशक्त मंच है। “सर्विस अबोवेसेल्फ़” के आदर्श को सुदृढ़ करने वाली यह असेंबली प्रेरणा, सहयोग और एकता का प्रतीक बनेगी। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए रोटरी क्लब पालमपुर की आयोजन समिति ने विशेष तैयारी की है। आयोजन समिति की ओर से रोटरी प्रधान श्री सुरिन्दर मोहन एवं सचिव डॉ. राजेश सूद, रोटरी वर्ष 2025–26 के निर्वाचित प्रधान श्री अजय सूद एवं सचिव श्री राघव शर्मा, असेम्बली काउंसलर एवं पूर्व गवर्नर श्री सुनील नागपाल, अध्यक्ष श्री कपिल सूद, सचिव श्री संजीव बाघला, तथा समिति सदस्य डॉ. विवेक शर्मा, श्री ऋषि संगराय, श्री मनोज कुँवर, डॉ. आदर्श, श्री अजय शर्मा एवं श्री गोपाल सूद ने सभी रोटेरियन साथियों से इस ऐतिहासिक अधिवेशन में भाग लेने का आग्रह किया है ताकि यह आयोजन प्रेरणादायक एवं ऐतिहासिक सफलता में परिवर्तित हो सके।





Comments are closed.