हिमाचल के आर्किटेक्ट्स ने थुनाग आपदा पीड़ितों को ₹8.5 लाख की राहत, नि:शुल्क सेवाएँ देने का भी किया वादा

 हिमाचल के आर्किटेक्ट्स ने थुनाग आपदा पीड़ितों को ₹8.5 लाख की राहत, नि:शुल्क सेवाएँ देने का भी किया वादा

MANDI : MUNISH KOUNDAL
MUNISH KOUNDAL
CHIEF EDITOR
थुनाग क्षेत्र में हाल ही में आई आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हिमाचल प्रदेश के आर्किटेक्ट्स आगे आए हैं। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA) हिमाचल प्रदेश चैप्टर की ओर से प्रदेश के समस्त वास्तुकारों ने मिलकर कुल ₹8.5 लाख की राहत राशि प्रभावित परिवारों को प्रदान की है।
IIA हिमाचल चैप्टर के चेयरमैन वास्तुकार नंद लाल चंदेल के नेतृत्व में आर्किटेक्ट्स की टीम ने दो बार सराज क्षेत्र का दौरा किया। पहली बार टीम ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर नुक़सान का आकलन किया और दूसरी बार ज़रूरतमंद 56 परिवारों को कुल ₹8.5 लाख की राहत राशि वितरित की।
इसके साथ ही चैप्टर ने घोषणा की है कि प्रभावित परिवारों के लिए घरों के डिज़ाइन नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वे सुरक्षित और टिकाऊ आवास पुनर्निर्मित कर सकें। इसके अतिरिक्त आर्किटेक्ट्स सामुदायिक आश्रयों की योजना और डिज़ाइनिंग सेवाएँ भी निःशुल्क उपलब्ध कराएंगे।
प्रभावित परिवारों ने इस मानवीय सहयोग और संवेदनशील पहल के लिए हिमाचल प्रदेश के सभी आर्किटेक्ट्स का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
वास्तुकार नंद लाल चंदेल, चेयरमैन IIA हिमाचल चैप्टर ने कहा—
“हमारा मानना है कि आपदा प्रभावित लोगों को केवल आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि तकनीकी और पेशेवर सहयोग भी मिलना चाहिए, ताकि वे सुरक्षित और टिकाऊ घरों का निर्माण कर सकें। IIA हिमाचल चैप्टर भविष्य में भी ऐसे मानवीय कार्यों में सदैव सहयोग करता रहेगा।”
सादर,
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स – हिमाचल प्रदेश चैप्टर
(वास्तुकार नंद लाल चंदेल, चेयरमैन IIA हिमाचल चैप्टर)
 मंडी ज़िला के सराज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत थुनाग में हाल ही में आपदा से बेघर हुए 56 परिवारों को राहत राशि के रूप में कुल ₹15 लाख प्रदान किए गए। इसमें से ₹8.5 लाख की सहायता वास्तुकार संस्थान (Indian Institute of Architects) हिमाचल प्रदेश चैप्टर की ओर से, हिमाचल प्रदेश के समस्त वास्तुकारों की तरफ़ से दी गई, जबकि शेष सहयोग पॉलिटेक्निक कॉलेज सुंदरनगर के 1981–84 बैच के पूर्व छात्रों द्वारा प्रदान किया गया।
सभी प्रभावित परिवारों की ओर से उन सभी उदार दानदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया है, जिन्होंने इस कठिन समय में उनके साथ खड़े होकर सहयोग किया।
सादर,
IIA – Himachal Pradesh Chapter

Comments are closed.