चिम्बलहार में जीप और बस की भिडंत

PALAMPUR : VIJAY SOOD

पालमपुर सब डिवीजन के चिंबलहार में आज शाम 5 बजे वालिया बस और जीप की टक्कर में जीप ड्राइवर बाल बाल बचा। जानकारी मिली कि वालिया बस धर्मशाला से पालमपुर रूट पर आ रही थी और पालमपुर की तरफ से जा रही जीप वाले ने अपना नियंत्रण खो दिया और उल्टी साइड को जीप को ओवर स्पीड किया और बस वाले ने भी बड़ी होशियारी से बचाव करते हुए जोरदार टक्कर होने से बचा लिया।अन्यथा जान माल का भारी नुकसान हो सकता था । बस ड्राइवर की सूझ बूझ से ही बड़ा हादसा होने से टल गया । आज कल बरसात का मौसम है इंडिया रिपोर्टर टुडे सभी बाहन चालकों से विनम्र निवेदन करता है कि गाड़ी को उतनी ही स्पीड से चलाएं जितना आप उस पर पूरा नियंत्रण कर सकें। याद रखना आपका परिवार घर पर हमेशा आपके इंतजार में रहता है।

Comments are closed.