जनता ठान ले तो सरकार के फैसले ओर अधिकारियों के फरमान इस तरह धराशायी हो जाते हैं :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक ….
जनता ठान ले तो सरकार के फैसले ओर अधिकारियों के फरमान इस तरह धराशायी हो जाते हैं :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक ….

यह प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा पिछले दिनों भारी बरसात के चलते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दरंग ( पालमपुर ) के स्कूल की दीवारों में पानी के रिसाव से हडकम मच गया । स्कूल की सूचना के आधार पर आनन फानन में स्थानीय प्रशासन ने भी मौका मुआयना किया । निरिक्षण उपरान्त इस स्कूल के भवन को असुरक्षित घोषित करने के फरमान जारी कर दिये । साथ ही यहाँ पढने वाले बच्चो को तुरन्त प्रभाव से अन्यत्र शिफ्ट के आदेश भी दे दिये गये । पूर्व विधायक ने कहा यह वही स्कूल अर्थात उनकी शिक्षा का मन्दिर है। जहाँ से वह क ख ग व a b c पढ़कर लिखकर विधायक बने व हिमाचल प्रदेश के सर्वोच्च सदन में पहुंचे । उन्होंने कहा जव वह विधायक बने तो जहां हल्के के क ई स्कूलों के भवनों का जीर्णोद्धार किया तो वहीं नये स्कूल भवन भी बनवाये ।
लेकिन जव इस स्कूल के इस भवन को उखाड़ कर नये भवन के निर्माण का विषय आया तो इस क्षेत्र के बुद्धिजीवियों से विचार विमर्श करके इस स्कूल भवन को हेरिटेज भवन ही रखने का निर्णय लिया । नतीजतन लोक निर्माण विभाग को आदेश जारी कर इस भवन की मुरम्मत का जितना प्राकलन बना उतनी राशि स्वीकृत करके इस स्कूल की इमारत का जीर्णोद्धार करवाया । उसके उपरान्त पता नहीं कोन से दबाव के चलते इस स्कूल भवन को असुरक्षित घोषित करके नये भवन का प्राकलन सरकार की सेवा में प्रेषित है। पूर्व विधायक ने कहा अतिरिक्त भवन की आवश्यकता है पर इस भवन को उखाड़ कर नहीं । पूर्व विधायक ने उपरोक्त स्कूल के क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत पडने वाली तीनों पंचायतों की जनता का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है जिन्होंने प्राकृतिक आपदा का डटकर मुकाबला भी किया ओर सरकार व प्रशासन को दिखा भी दिया कि जनता की ताकत क्या होती है। परिणामस्वरूप तीनों पंचायतों ने एक जोरदार मुहिम के तहत लाखों रुपये इकट्ठे करके इस स्कूल के इतने बड़े भवन की छत को उखाड़ कर नये सिरे से इतनी बढिया सामग्री का इस्तेमाल किया कि असुरक्षित भवन को सुरक्षित बना करके रख दिया । पूर्व विधायक ने बताया जिन दानी सज्जनों के यथा शक्ति अभूतपूर्व सहयोग से इस स्कूल इमारत का जीर्णोद्धार हुआ उनके सम्मान में बुलाई ग ई बैठक में उन्होने भी भाग लिया । इस मोके पर उन्होंने स्कूल के प्रधानाचार्य श्री अजय कुमार के सार्थक सहयोग , भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष एडवोकेट रिपू दमन सिंह गुलेरिया , संयोजक सुशील कुमार पूर्व प्रधान धोरन , पंचायत ग्रांम प्रधान दरंग इन्दु गुलेरिया , प्रधान धोरन सुखदेव सिंह व प्रधान घनैटा सीमा कुमारी व डाक्टर रविन्द्र नाथ शर्मा के नेतृत्व में जिन्होंने सहयोग दिया वे सभी बधाई के पात्र हैं। आज जिनकी बदौलत एक अल्प निर्धारित समय के भीतर इस स्कूल के भवन का इतनी जल्दी जीर्णोद्धार हुआ । अन्यथा इतनी जल्दी न तो इतने बड़े भवन के लिए सरकार की आर्थिक मंदी के चलते धन राशि मंजूर होनी थी न ही इतना जल्दी भवन बनना था ओर न ही बच्चों के बैठने की अन्यत्र व्यवस्था होनी थी ।
कैप्सन :- बैठक के उपरान्त सभी सहयोगी सामूहिक चित्र में


Comments are closed.