एलआईसी पालमपुर में प्रशिक्षण संगोष्ठी सम्पन्न, नई बीमा योजनाएँ हुई प्रस्तुत और अग्रणी अभिकर्ता हुए* सम्मानित

*एलआईसी पालमपुर में प्रशिक्षण संगोष्ठी सम्पन्न, नई बीमा योजनाएँ हुई प्रस्तुत और अग्रणी अभिकर्ता हुए* सम्मानित

RAJIT CHITRA
SENIOR CORRESPONDENT

भारतीय जीवन बीमा निगम पालमपुर के अग्रणी विकास अधिकारी एवं वरिष्ठ व्यवसाय सहयोगी मनोज कुँवर की टीम का प्रशिक्षण सेमिनार आज शाखा कार्यालय पालमपुर में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्री अतुल गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि शाखा प्रबंधक श्री रमेश राणा तथा सहायक शाखा प्रबंधक श्री संदीप कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्री अतुल गुप्ता ने एलआईसी की दो नई योजनाओं—प्रोटेक्शन प्लस (योजना 886) तथा बीमा कवच (योजना 887)—के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि प्रोटेक्शन प्लस एक गैर-भागीदारी, निवेश से जुड़ी बचत योजना है, जिसमें बीमा सुरक्षा के साथ निवेश का लाभ भी प्राप्त होता है। इस योजना में बीमाधारक अपनी आवश्यकता के अनुरूप अंशदान राशि चुन सकता है और बीमित राशि बढ़ाने या घटाने की सुविधा भी उपलब्ध है। पाँच वर्ष बाद आंशिक निकासी का विकल्प तथा परिपक्वता पर संपूर्ण कोष मूल्य प्राप्त होने की सुविधा इसे और भी आकर्षक बनाती है।

इसी तरह बीमा कवच (योजना 887) को शुद्ध जोखिम आधारित सुरक्षा योजना बताते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि यह योजना परिवार को मृत्यु होने की स्थिति में निश्चित और गारंटीयुक्त आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। इसमें स्थिर एवं बढ़ती हुई बीमित राशि के दो विकल्प दिए गए हैं तथा अंशदान जमा करने के लिए एकमुश्त, सीमित अवधि और नियमित अवधि—तीनों व्यवस्थाएँ उपलब्ध हैं। महिलाओं और धूम्रपान न करने वालों के लिए विशेष रियायतें भी इस योजना में शामिल की गई हैं। उन्होंने कहा कि दोनों योजनाएँ आज के परिवेश में ग्राहकों की सुरक्षा तथा वित्तीय स्थिरता को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई हैं और क्षेत्र में इन योजनाओं से व्यापक लाभ मिलने की संभावना है। इस अवसर पर सीनियर बिज़नेस एसोसिएट एवं विकास अधिकारी मनोज कुँवर ने बताया कि टीम 1019 ने शिमला डिवीजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। टीम ने कुल प्रीमियम में 3.92 करोड़ के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। सिंगल प्रीमियम में 3.26 करोड़ का व्यवसाय कर पहला स्थान प्राप्त किया, नॉन-सिंगल प्रीमियम में 66.66 लाख के साथ तीसरा स्थान हासिल किया और पॉलिसियों की संख्या में टीम ने 742 पॉलिसियों के साथ पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया। मनोज कुँवर ने कहा कि यह शानदार प्रदर्शन टीम की मेहनत, समर्पण और ग्राहकों के विश्वास का परिणाम है। टीम 1019 के प्रयास और प्रतिबद्धता ने शिमला डिवीजन में एक नया मानक स्थापित किया है। इस अवसर पर 40 अभिकर्ताओं को उनकी विशेष उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया, जिनमें सीमा चौधरी, अशोक कटोच, शोभना सूद, संजय सूद, रीना सूद, नीलम कुमारी, रश्मा कुमारी, बृज भूषण, अनिल कुमार, कुसमा देवी, कुलदीप कटोच, सुरेशटा, बांकु राम, हेम लता, सुरेश कुमार, कमलेश कुमार, रेणु कटोच, रविंदर कुमार, नैना, सतीश कुमार, सविता, सरोज कुमारी, क्षितिज सोनी, बबली, इंदु मिश्रा, सुरजीत परमार, सुनीता कटोच, दीपा फैके, अनिरजा राणा, सुमना, शशि पॉल, मंजीत वालिया, तमन्ना, लक्की सिंह, सुभाष चंद राणा, अनुराधा, राजीव कटोच, पूजा, सोनारिका और रश्मा देवी शामिल रहे। इस संगोष्ठी में मनोज कुँवर की टीम के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Comments are closed.