शिक्षा मंत्री ने पालमपुर में किया महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण* *कहा … महाराणा प्रताप के आदर्श हम  सभी के लिए प्रेरणा स्रोत*

Parvinder Bhatia, Chief, Shani Seva Sadan, Palampur
Shani seva sadan
Shani Seva Sadan PALAMPUR
Dr Shiv Kumar, Father of Rotary Eye Hospiral, Internationally acclaimed Social Worker & Founder CHAIRMAN, Rotary Eye Foundation
Rotary
ROTARY EYE HOSPITAL MARANDA
Dr. Sudhir Salhotra, TOP TEN Retina Surgeon of India, Director, Rotary Eye Hospital, Maranda
RAGHAV SHARMA, GM, Rotary Eye Hospital, Maranda
ROTARY EYE HOSPITAL : THE VEST EYE HOSPITAL IN HIMACHAL PRADESH
Rotary Eye Hospital Maranda Palampur

शिक्षा मंत्री ने पालमपुर में किया महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण*

*कहा … महाराणा प्रताप के आदर्श हम  सभी के लिए प्रेरणा स्रोत*

पालमपुर, 17 मई
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर में शनिवार को नगर निगम पालमपुर के वार्ड नंबर 2 में नंदन पार्क में  विधायक आशीष बुटेल की उपस्थिति में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा का अनावरण किया।
इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल भी मौजूद रहे।


इस अवसर पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप सनातन धर्म, संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन तथा राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए बलिदान की अदम्य भावना की जीवंत प्रतिमूर्ति हैं। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप के आदर्श मूल्य एवं जीवन भावी पीढ़ियों के लिए शाश्वत प्रेरणास्रोत हैं तथा उनमें देशभक्ति की भावना भरते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल वीर भूमि से जाना जाता है जिसमें  कांगड़ा देश की रक्षा के लिए अग्रिम जिला में आता है। उन्होंने कहा कि यहां के वीर देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि राजपूत कल्याण सभा पालमपुर समाज और मानवता के लिए अनुकरणीय कार्य कर रही है। उन्होंने राजपूत कल्याण सभा पालमपुर के भवन विस्तार के लिए 25 लाख रुपए की धनराशि देने की घोषणा की साथ ही उन्होंने अतिरिक्त 1 लाख अपनी ऐच्छिक निधि से देने की भी घोषणा की।
उन्होंने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा विभाग में लगभग 10 करोड रुपए के विकास कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की एकमात्र पब्लिक लाइब्रेरी का निर्माण पालमपुर में किया जा रहा है जिस पर लगभग डेढ़ करोड़ व्यय होगा।

विधायक आशीष बुटेल ने शिक्षा मंत्री का स्वागत किया और उन्होंने कहा कि पालमपुर वीर भूमि के नाम से जाना जाता है यहां के वीर देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं और यहां के वीरों ने देश के लिए बलिदान भी दिए हैं।

*सिविल हॉस्पिटल पालमपुर में किया विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई और डेंटल एक्स-रे मशीन का शुभारंभ*

शिक्षा मंत्री ने सिविल हॉस्पिटल पालमपुर  में विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई और डेंटल एक्स-रे मशीन का शुभारंभ  किया। साथ ही में उन्होंने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पालमपुर में  लगभग 1.5 करोड़ पर की लागत से निर्मित हो रही पब्लिक लाइब्रेरी और परीक्षा हॉल के कार्य का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को तय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

*मंत्री ने किया सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पालमपुर में दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ*

शिक्षा मंत्री ने सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पालमपुर में दो दिवसीय  रंगभारती भारतीय संस्कृति व संवाद कार्यक्रम का विधिवत शुभ आरंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रदेशों की झांकियां नृत्य एवं संगीत और खान-पान व विज्ञान के मॉडल की प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया।

*यह रहे मौजूद*

नगर निगम पालमपुर महापौर गोपाल नाग, उप महापौर राजकुमार, एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती, आयुक्त नगर निगम डॉ. आशीष शर्मा, वूल फेडरेशन के निदेशक मंडल सदस्य त्रिलोक चंद, तहसीलदार साजन बग्गा,अध्यक्ष राजपूत कल्याण सभा पालमपुर एडवोकेट एमसी राणा , उपनिदेशक  शिक्षा विकास महाजन   प्रधानाचार्य सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य वीरेंद्र पाल सिंह सहित पार्षद और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

BMH
#Alpha Academy
JOIN ALPHA ACADEMY MARANDA FOR BETTER FUTURE

Comments are closed.