जिन शहीद स्थलों के निर्माण के लिए इन्साफ संस्था ने पैसा भिजवाया है अगर उन विभागों ने तत्परता दिखाई तो आगामी 15 अगस्त संस्था वहाँ धूम धाम के साथ मनाएगी :- प्रवीन कुमार अध्यक्ष इन्साफ…..

Dr Sushama Sood
Dr. Sushma women care hospital, LOHNA PALAMPUR
DENTAL RADIANCE HOSPITAL
In DENTAL RADIANCE HOSPITAL PALmpur
DENTAL RADIANCE HOSPITAL
Dr. Swati Katoch Sood, & Dr. Anubhav Sood, Gems of Dental Radiance
DENTAL RADIANCE HOSPITAL PALAMPUR TOUCHING SKY
DENTAL RADIANCE

जिन शहीद स्थलों के निर्माण के लिए इन्साफ संस्था ने पैसा भिजवाया है अगर उन विभागों ने तत्परता दिखाई तो आगामी 15 अगस्त संस्था वहाँ धूम धाम के साथ मनाएगी :- प्रवीन कुमार अध्यक्ष इन्साफ…..

Er. VARUN SHARMA, BUREAU CHIEF, PALAMPUR, Mob : 9817 999992

समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था ने अपने अभूतपूर्व सहयोग एवं अथक प्रयासों से जिन विभागों के पास शहीद स्थलों के निर्माण के लिए पैसा भिजवाया अगर निर्माण कार्यों में उनकी तत्परता रही तो अगले वर्ष संस्था इन स्थलों पर धूम धाम के साथ 15 अगस्त मनाएगी । यह विचार श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी की सरकार के राष्‍ट्रीय आह्वान पर हर घर तिरंगा के अन्तर्गत अपने घर में तिरंगा फहराते हुए इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने व्यक्त किये ।

पूर्व विधायक ने बताया कि यह सर्वविदित है कि इन्साफ संस्था पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत जिन रणबांकुरों ने भारत माता रुपी मातृ भूमि की रक्षा करते करते अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया है । संस्था उनकी शहादत , कुर्बानी व बलिदान को हमेशा हमेशा के लिए जिन्दा रखने हेतु कृत संकल्पित है। जिससे कि भावी नौजवान पीड़ी में भी राष्ट्र भक्ति का प्रेम जगे । इसी कड़ी में इन्साफ संस्था के अभूतपूर्व सहयोग एवं अथक प्रयासों से भारत मां के मुकुट कश्मीर को बचाने वाले भारतीय सेना के पहले परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ जी के पैतृक गाँव डाढ में वन वाटिका के नाम पर स्मारक बनने जा रहा है। इसी तरह नगर निगम पालमपुर के अन्तर्गत बार्ड नम्बर सात विन्द्रावन में पालमपुर के ही महान सपूत दूसरे परमवीर चक्र विजेता कैप्टन बिक्रम वत्तरा जी की यादगार में वन वाटिका के रुप में वन विहार का निर्माण कार्य चल हुआ है। इसी तरह पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत बाबा अनन्त राम परिसर लाहला में 1962 में भारत – चीन युद्ध में ग्रांम पंचायत हन्गलो से परम राम चौधरी , 1971 में भारत- पाक युद्ध में ग्रांम पंचायत लाहला से रोशन लाल चौहान , 1971 में ही भारत – पाक युद्ध में ग्रांम पंचायत बगोडा (लटवाला) से पुन्नू राम धीमान व 1999 में कारगिल युद्ध में ग्रांम पंचायत दराटी ( लम्बा पट्ट ) से शहीद हुए राकेश कपूर की की स्मृति में वाटिका अर्थात स्मारक बनने जा रहे हैं। इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने बताया कि निवर्तमान मुख्यमन्त्री श्री जय राम ठाकुर व वर्तमान केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मन्त्री श्री भूपेन्द्र सिंह यादव , राज्य सभा सांसद सुश्री इन्दु गोस्वामी व पूर्व सांसद स्व किशन कपूर जी द्वारा स्वीकृत धन राशि वन विभाग व लोक निर्माण विभाग के पास भिजवा दी है। प्रवीन कुमार ने कहा अगर इन विभागों ने तत्परता के साथ उपरोक्त शहीदों के नाम वन वाटिकाओं अर्थात स्मारकों का निर्माण कर दिया तो संस्था आगामी 15 अगस्त इन स्थलों पर धूम धाम के साथ मनाएगी ।

Comments are closed.