दिल पर पत्थर रखकर बरिक्षा कपूर के होंसले ने दिया नया विचार :- प्रवीन कुमार अध्यक्ष इन्साफ….

दिल पर पत्थर रखकर बरिक्षा कपूर के होंसले ने दिया नया विचार :- प्रवीन कुमार अध्यक्ष इन्साफ….

Er. VARUN SHARMA, BUREAU CHIEF, PALAMPUR, Mob : 9817 999992
पति की अन्तिम विदाई के वक्त कलेजे पर पत्थर रखकर यह कहना कि फोजी कभी मरता नहीं मैं मरते दम तक सुहागिन रहूंगी । दिल को दहला देने वाले खण्ड विकास बैजनाथ के अन्तर्गत धरेड पंचायत की निवासी बरिक्षा
कपूर ने यह शब्द पति की पार्थिव देह के साथ विलाप करते हुए विलखते कहे । हृदय विदारक इस दृश्य को देखकर समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एव पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा भले ही समाज या भाई बिरादरी बरिक्षा कपूर के इस विचार को मान्यता दे या न दे लेकिन इन्साफ संस्था बरिक्षा कपूर के होंसले ओर इस विचार को सलाम करती है।
इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा यह सर्वविदित है कि इन्साफ संस्था पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत जिन रणबांकुरों ने भारत माता रुपी मातृभूमि की रक्षा करते करते अपना सर्वस्व न्योछाबर किया है। 

Comments are closed.