पांच महिने से लापता अक्षय नाग के माता पिता से मिले पूर्व विधायक प्रवीन कुमार

पिछले पांच माह से नगर निगम पालमपुर के वार्ड नम्बर पांच सुगर के निवासी अक्षय नाग लापता है। इसी गम्भीर पीड़ा एवं चिन्ता को लेकर समाज सेवा में समर्पित इन्साफ के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार अक्षय नाग के माता पिता से उनके आवास पर मिले ।
बेटे के आने की टक टकी लगाये बैठी माता सुदर्शना नाग के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं जव कि पिता सुनील नाग ने रूंधे गले से कहा पता नहीं मेरा इकलौता बेटा अक्षय कहां चला गया है । बेटे की पूर्व विधायक को विस्तृत जानकारी देते हुए माता पिता ने बताया कि अक्षय गत पन्द्रह वर्षों से विकास ट्रैवल नवी बम्बई में बतौर सुपरबाइर के पद पर कार्यरत है। गत दिनांक 11 सितम्बर को वह स्वराज एक्सप्रेस बांद्रा से पठानकोट घर आने वाला था । इसकी सूचना बाकायदा अक्षय ने 10 सितम्बर को मां से मोबाइल पर विडिओ काल करके दी थी। उन्होंने अक्षय के नाम की ट्रेन से आने की रिजर्वेएशन की टिकट भी दिखाई ।
उन्होंने बताया जहाँ वह रहता है रिवाले से बान्द्रा तक लोकल ट्रेन में उसका दोस्त उसे बिठा कर गया है। हम घर में इसके पहुँचने का बड़ी बेसव्री से इन्तजार कर रहे थे।12 सितम्बर को सुबह जव हमने उससे बात करनी चाही कि कहां पहुंचा है तो इसके मोबाइल का स्विच आफ आया । निरन्तर मोबाइल के बन्द होने पर हम बहुत परेशान हो गये । इस तरह लम्बी कसरत के उपरान्त 13 सितम्बर को 7 बजकर 25 मिनट पर मोबाइल पर घंटी गई ओर मोबाइल फिए बन्द हो गया । कुल मिलाकर कर एक लम्बी प्रक्रिया के चलते मोबाइल की लोकेशन राजस्थान में ट्रेस हुई लेकिन स्वराज एक्सप्रेस वाया राजस्थान नहीं आती । इस तरह अक्षय के आफिस से सम्पर्क करके उन्होंने ने बम्बई में ओर हमने पालमपुर में पुलिस रिपोर्ट दर्ज करवाई है। अक्षय के पिता सुनील नाग ने छम छम आंसू बहाते हुए कहा लम्बा समय हो गया हमारी न तो इतनी पहचान ओर न ही सिफारिश है जिससे कि बम्बई पुलिस पर दबाव बने कि हमारा बच्चा जहाँ भी ओर जिस भी स्थिति है। गम्भीरता से जांच पड़ताल हो ताकि हम अपने लाडले को देख सकें। इसी के साथ पूर्व विधायक ने पुलिस अधीक्षक कांगड़ा का ध्यान उपरोक्त तमाम घटना की ओर आकर्षित करते हुए सादर अनुरोध किया है कि बम्बई पुलिस से सम्पर्क करके पुलिस ही इन विलखते मां बाप का सहारा बने ।
कैप्सन : लापता अक्षय नाग के माता पिता से संवाद करते व मिलते इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रवीन कुमार व सचिव धीरज ठाकुर
Comments are closed.