बनाओ मगर उजाड़ो मत : पार्किंग, कैफे, पर्यटक स्वागत एवं सुविधा कक्ष बनना चाहिए लेकिन शहर की सुन्दरता व किसी की जीविका उजाड़ कर नहीं :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक ….

Sumit Nanda
Press Correspondent

Dr. Sushma women care hospital, LOHNA PALAMPUR
Dr. Sushma Sood, Lead Gynaecologist
DENTAL RADIANCE HOSPITAL
Dr. Swati Katoch Sood, & Dr. Anubhav Sood, Gems of Dental Radiance
DENTAL RADIANCE
DENTAL RADIANCE HOSPITAL PALAMPUR TOUCHING SKY
Dr. S.K. SHARMA, DIRECTOR
Dr S K Sharma
Dr S K Sharma
NEW DHAULADHAR PUBLIC SCHOOL, KHALET PALAMPUR

पार्किंग , कैफे , पर्यटक स्वागत एवं सुविधा कक्ष बनना चाहिए लेकिन शहर की सुन्दरता व किसी की जीविका उजाड़ कर नहीं :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक ….

Er. VARUN SHARMA, BUREAU CHIEF, PALAMPUR, Mob : 9817 999992

पालमपुर नगर निगम बार्ड नम्बर 03 के निवासी श्री अनिल महाजन जो कि पेशे में दुकानदार हैं ओर बिलकुल अन्धे है।

छड़ी का सहारा लेकर पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार से उनके आवास पर मिले । अनिल महाजन ने पूर्व विधायक को अवगत करवाया कि नगर निगम पालमपुर पुराने वस अड्डे जहां वर्तमान में टैक्सी स्टेण्ड है। वहाँ पार्किंग , कैफे , पर्यटक स्वागत एवं सुविधा केंद्र इत्यादि बनाने जा रही है। इससे दुकानें ढक जाएगी ओर दुकानदारों का सारा कारोबार बर्बाद हो जाएगा ।

अनिल महाजन ने बताया कि वह इसी विषय को लेकर विधायक श्री आशीष बुटेल जी से भी मिले लेकिन तसल्लीवक्श जवाब नहीं मिला। पूर्व विधायक ने अनिल महाजन जी की विस्तार पूर्वक बात सुनी ।

उस एवज़ में पूर्व विधायक ने उप मण्डल अधिकारी (ना) पालमपुर व आयुक्त नगर निगम से कहा है भले ही टैक्सी आप्रेटर सरकार के भय , कोफ व डर के आगे कुछ नहीं बोल पा रहे हैं मगर जिस निर्भीकता के साथ अनिल महाजन ने अपनी व्यथा वेदना व पीड़ा को रखा है। उसे नजर अन्दाज न किया जाए ।

पूर्व विधायक ने नगर निगम को अवगत करवाते हुए कहा बतौर विधायक उन्होंने पर्यटक स्वागत एवं सुविधा कक्ष की आधारशिला आई पी एच रैस्ट हाउस के समीप रखी थी । बाकायदा उस वक्त नगर परिषद को पैसा भी भिजवा दिया था ।

वर्तमान में उस स्थल की क्या दुर्गति बनी हुई है ओर वहां कोन काबिज हो गये हैं वहाँ भी जरा गम्भीरता के साथ नजर दोडाएं । इसी तरह पुराने बस अड्डे के ही नजदीक राधा कृष्ण मन्दिर के पीछे पार्किंग का शिलान्यास किया था । अव इस पार्किंग का निर्माण कार्य चला हुआ है परन्तु उस वक्त इसी प्रस्तावित पार्किंग को राजनैतिक रुप दिया गया था ।

कुल मिलाकर पूर्व विधायक ने एस डी एम व कमीशनर नगर निगम से कहा है कि वह विकास के कतई विरोधी नहीं है। लेकिन शहर का रुप स्वरुप अर्थात सौन्दर्य , गांधी ग्राउंड की अहमियत , इस परिधि में आने वाले दुकानदारों व टैक्सी आप्रेटरों की जीविका के पुनर्वास के अतिरिक्त निर्माण कार्य को शुरू करने से पहले शहर के प्रमुख व्यवसायी बन्धुओं एवं संयुक्त व्यापार मण्डल को जरुर विशवास में लिया जाए ।
कैप्सन :-नगर निगम द्वारा कार्य शुरू करने से पहले दुकानों के रुप स्वरुप एवं पुनर्वास को लेकर पूर्व विधायक से हस्तक्षेप की मांग करते हुए अनिल महाजन ।

Comments are closed.