पंजाब केसरी पत्र समूह नहीं अपितु जन साधारण की आवाज़ के साथ साथ एतिहासिक गतिविधियों का बहुत बड़ा ग्रंथ है :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक

पंजाब केसरी पत्र समूह नहीं अपितु जन साधारण की आवाज़ के साथ साथ एतिहासिक गतिविधियों का बहुत बड़ा ग्रंथ है :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक ..

Er. VARUN SHARMA, BUREAU CHIEF, PALAMPUR, Mob : 9817 999992

पंजाब केसरी पत्र समूह नहीं अपितु जन साधारण की आवाज के साथ साथ एतिहासिक गतिविधियों का एक बहुत बड़ा ग्रन्थ है। इसकी पवित्रता पर जो पंजाब की भगवन्त मान सरकार ने प्रहार किया है। इसका बहुत बड़ा खमियाजा इन्हें भुगतना पड़ेगा । यह रोष भरी प्रतिक्रिया पालमपुर के पूर्व विधायक एवं चौदह वर्ष तक पंजाब केसरी के पत्रकार रहे प्रवीन कुमार व्यक्त की । उन्होंने ने कहा ईमानदारी , निर्भीकता एवं समाज सेवा की प्रेरणा का मूल मन्त्र उन्हे यही से मिला है। पूर्व विधायक ने कहा देश पर जब भी संकट आया पंजाब केसरी ने ध्वजवाहक के रूप में कार्य करते हुए नेेतृत्व भी किया ओर अपनी प्रखर कलम से आवाज को भी बुलन्द किया। चाहे बात अपातकाल की हो जब लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ पर प्रहार करते हुए तत्कालीन कांग्रेस सरकार नेे पंजाब केसरी प्रेस की बिजली काट दी थी परंतु श्रद्धेय लाला जगत नारायण जी ने ट्रैक्टर से प्रेस चला कर इस अलोकतांत्रिक कदम के आगे झुकना अस्वीकार कर दिया था। यही नहीं आतंकवाद के दौर के आगे भी पंजाब केसरी पत्र समूह नहीं झुका । परिणामस्वरूप 2-2 शहादतें देकर देश तथा लोकतंत्र के प्रति अपनी निष्ठा को दर्शाया था। अब पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने जो यह लोकतंत्र के चतुर्थ स्तम्भ पर प्रहार करने का दुस्साहस एवं घृणित कृत्य किया है इसका भी पंजाब केसरी पत्र समूह दृढ़ता से मुकाबला करेगा। पूर्व विधायक ने कहा आम आदमी पार्टी की सरकार की यह हिटलर शाही मानसिकता मात्र सत्ता का अहंकार है जो अपनी कमियों को छुपाने के लिए इस प्रकार का कायरतापूर्ण कार्य कर रही है।

Comments are closed.