भगवन्त मान सरकार रिपीट होने की ओर : राधिका शर्मा

मुख्यमंत्री भगवंत मान की सराहना — समाजसेवी राधिका शर्मा द्वारा

पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने कार्यकाल में जिस ईमानदारी, सादगी और जनसेवा की भावना के साथ प्रदेश का नेतृत्व किया है, वह प्रशंसा के योग्य है। उन्होंने राजनीति को दिखावे से निकालकर ज़मीनी हकीकत से जोड़ा है।

आम आदमी की समस्याओं को समझना, उन्हें प्राथमिकता देना और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना उनकी कार्यशैली की पहचान बन चुकी है।

शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी स्कूलों का कायाकल्प, स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूत करने के लिए मोहल्ला क्लीनिक जैसी पहल और अस्पतालों में सुविधाओं का विस्तार—ये सभी कदम आम नागरिक के जीवन में वास्तविक बदलाव ला रहे हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह सिद्ध किया है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुलभ स्वास्थ्य सेवा हर नागरिक का अधिकार है, न कि किसी खास वर्ग का विशेषाधिकार।

समाजसेवी राधिका राजपूत का कहना है कि महिलाओं के लिए उठाए गए कदम ऐतिहासिक हैं। महिलाएँ खुश हैं क्योंकि हर आधार कार्ड वाली महिला के लिए पूरे पंजाब में मुफ्त बस सेवा चलाई जा रही है। इस फैसले से छात्राओं, कामकाजी महिलाओं और गृहिणियों को आर्थिक राहत मिली है। सुरक्षित और निःशुल्क यात्रा ने महिलाओं की स्वतंत्रता, आत्मविश्वास और सामाजिक भागीदारी को नई ताकत दी है।

युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना, नशे के खिलाफ सख्त और ईमानदार अभियान चलाना तथा खेल और कौशल विकास को बढ़ावा देना मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए लिए गए फैसले यह साबित करते हैं कि सरकार हर वर्ग के साथ खड़ी है।

राधिका राजपूत का स्पष्ट दावा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान आम आदमी पार्टी के नाम को चार चाँद लगा रहे हैं, और उनकी जनहितकारी नीतियों, साफ-सुथरी छवि तथा मजबूत नेतृत्व के कारण 2027 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी एक बार फिर सत्ता में लौटेगी

। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, प्रशासन में पारदर्शिता और जनसंवाद की संस्कृति ने जनता का भरोसा और मजबूत किया है। आज पंजाब विकास, सामाजिक न्याय और समान अवसरों की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है—यह नेतृत्व एक खुशहाल और आत्मनिर्भर पंजाब की नींव रख रहा है।

Comments are closed.