सुरेश अवस्थी बोले-सुलह विधानसभा दौरे पर मुख्यमंत्री सुक्खू का होगा भव्य स्वागत
सुरेश अवस्थी बोले-सुलह विधानसभा दौरे पर मुख्यमंत्री सुक्खू का होगा भव्य स्वागत

सुलह: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के 22 जनवरी को प्रस्तावित सुलह विधानसभा क्षेत्र के दौरे को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान उनका सुलह विधानसभा क्षेत्र में गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गैर-सरकारी सदस्य श्री सुरेश कुमार अवस्थी की ओर से मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। श्री अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री का सुलह विधानसभा क्षेत्र में आगमन क्षेत्र की जनता के लिए सम्मान और गर्व का विषय है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याण, सामाजिक न्याय और पारदर्शी प्रशासन को प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। सरकार की नीतियों और योजनाओं से समाज के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। सुलह क्षेत्र की जनता को भी सरकार से विकास की नई उम्मीदें हैं।
श्री अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सुलह मार्ग सहित विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन और स्थानीय लोग सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री को क्षेत्र से जुड़े विकासात्मक मुद्दों और जन अपेक्षाओं से अवगत कराया जाएगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री का यह दौरा सुलह विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देगा। अंत में श्री सुरेश कुमार अवस्थी ने मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का सुलह विधानसभा आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनके सफल दौरे की कामना की।
Comments are closed.