14वीं वाहिनी एन.डी.आर.एफ. द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस
14वीं वाहिनी एन.डी.आर.एफ. द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस
Rajiv Patiala
Bureau Chief
धर्मशाला: 14वीं वाहिनी, एन.डी.आर.एफ. (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल), नूरपुर, जिला कांगड़ा द्वारा आज कैम्प परिसर में भारत का 77वाँ गणतंत्र दिवस प्रवीण कुमार तिवारी, कमांडेंट, 14वीं वाहिनी एन.डी.आर.एफ. के कुशल मार्गदर्शन में अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर महादिक संकेत रमेश, सहायक सेनानी (जी.डी.) के नेतृत्व में एक आकर्षक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रवीण कुमार तिवारी, कमांडेंट द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर 14वीं वाहिनी एन.डी.आर.एफ. के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कमांडेंट महोदय ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों, बलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में संविधान के महत्व, राष्ट्रीय एकता और अनुशासन के बारे में बताया तथा आपदा प्रबंधन में एन.डी.आर.एफ. की भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने सभी बलकर्मियों से ईमानदारी, मेहनत और जिम्मेदारी के साथ देश की सेवा करते रहने का आग्रह किया।

समारोह के समापन अवसर पर प्रवीण कुमार तिवारी, कमांडेंट महोदय ने एक बार पुनः सभी पदाधिकारियों, बलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
Comments are closed.