गऊ माता के नाम पर घोषित न तो 700 की जगह 1100 रुपये मिले ओर न ही दो रुपये किलो के हिसाब से गोबर उठाया गया :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक

गऊ माता के नाम पर घोषित न तो 700 की जगह 1100 रुपये मिले ओर न ही दो रुपये किलो के हिसाब से गोबर उठाया गया :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक …

Er. VARUN SHARMA, BUREAU CHIEF, PALAMPUR, Mob : 9817 999992

यह प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा पूर्व की जय राम सरकार ने एक अति सराहनीय पावन एवं पवित्र कार्य करके काऊ सेवा आयोग का‌ गठन किया था । इस निर्णय से जहां हिन्दू धर्म में गऊ को राष्ट्र माता को दर्जा दिया गया है जिसके आंचल में शास्त्र अनुसार 33 करोड़ देवी देवताओं वास है। ऐसे असंख्य वेजुवान एवं बेसहारा गऊ वंश को आश्रय मिला । वहीं जय राम सरकार ने एक तीर से दो निशाने वाले इसी फैसले से काफी संख्या में प्रदेश के किसानों के खेतों को उजाड़ से बहुत बड़ी राहत प्रदान करवाई। यही नहीं इस काऊ सेवा आयोग की वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करने लिए पूर्व मुख्यमन्त्री महोदय ने शराब की प्रति बोतल पर काऊ सैस लगाया । पूर्व विधायक ने कहा विगत तीन वर्षों के सुक्खू सरकार के शासन काल में भले ही कोई विरला ही गऊ सदन बना या काऊ सैन्चयूरी खुली हो । दूसरा न ही काऊ सेवा आयोग के पद पर आज दिन तक किसी की ताजपोशी हुई । वैसे भी वर्तमान सरकार ने जय राम सरकार द्वारा बनाए गये काऊ सेवा आयोग की देखा देखी में अपनी दस गारंटियों में से दो रुपये किलो के हिसाब से किसानों से गौरव खरीदने का वायदा किया जो आज दिन तक पूरा नहीं हुआ । लेकिन काऊ सेवा आयोग के नाम पर जो शराव की प्रति बोतल के हिसाब से करोड़ों रुपए एकत्रित हो रहे हैं तो फिर सरकार अपने घोषित निर्णय अनुसार 700 की जगह 1100 रुपये प्रति कैटल के हिसाब से क्यों राशि जारी नहीं रही है। पूर्व विधायक ने उदाहरण देते हुए कहा समाज सेवा में समर्पित उनकी इन्साफ नामक संस्था के अथक प्रयासों से पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्रांम पंचायत बडसर स्थित कुण्डन में काऊ सैन्चयूरी का निर्माण किया गया है। जिसके लिए तत्कालीन मुख्यमन्त्री श्री जय राम ठाकुर जी ने 2 करोड़ 94 लाख मंजूर किये थे । वर्तमान में देव भूमि गोरक्षा फाउन्डेशन जिला ऊना की यह संस्था इस काऊ सैन्चयूरी को चला रही है। यह काऊ सैन्चयूरी ओर बढिया चले ऐसे में सम्बधित विभाग के मन्त्री महोदय स्वयं निरिक्षण करके इस पवित्र कार्य के लिए साथ लगते चामुण्डा नन्दिकेश्वर न्यास की भी इस काऊ सैन्चयूरी के सहयोग में सहभागिता सुनिश्चित करने के आदेश जारी करें ।

Comments are closed.