Devbhoomi Eye Hospital के बढ़ते कदम: स्थापना के चौथे वर्ष में सेवा, समर्पण और विश्वास की मिसाल, डॉ. एस.के. शर्मा – संघर्ष से सेवा तक का प्रेरणादायक सफर

Dr Sushama Sood
Dr Sushama Sood
Dr. Sushma women care hospital, LOHNA PALAMPUR
DENTAL RADIANCE HOSPITAL
In DENTAL RADIANCE HOSPITAL PALmpur
DENTAL RADIANCE HOSPITAL
Dr. Swati Katoch Sood, & Dr. Anubhav Sood, Gems of Dental Radiance
DENTAL RADIANCE HOSPITAL PALAMPUR TOUCHING SKY
DENTAL RADIANCE
BMH

Devbhoomi Eye Hospital के बढ़ते कदम: तीन वर्षों में सेवा, समर्पण और विश्वास की मिसाल

डॉ. एस.के. शर्मा – संघर्ष से सेवा तक का प्रेरणादायक सफर

Dilip Singh Jamwal, Bureau Chief, SULAH

देव भूमि आई हॉस्पिटल 12 फरवरी 2022 को तारागढ़, बैजनाथ में खुला। यह अस्पताल आधुनिक उपकरणों से लैस है और बिना चीरे व टांके के नई विधि द्वारा ऑपरेशन किए जाते हैं। यहां ओपीडी सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9:00 से दोपहर 3:00 बजे तक खुली रहती है। डॉ. एस. के. शर्मा, जो 1981 से आंखों के रोगियों की सेवा कर रहे हैं, इस अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

पालमपुर, तारागढ़: हिमाचल प्रदेश के प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शिव कुमार शर्मा ने यह सिद्ध कर दिया कि जब नीयत सेवा की हो और उद्देश्य जनकल्याण, तब हर बाधा रास्ता बन जाती है।

रोटरी आई हॉस्पिटल, मारंडा को दो कमरों से शुरू कर प्रदेश का अग्रणी संस्थान बनाने के बाद भी जब उन्हें संस्था से  सेवनिवृत् किया गया, तो यह केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक युग का विस्थापन था।

लेकिन डॉ. शर्मा न तो टूटे, न रुके। उन्होंने 2021 में तारागढ़ में देवभूमि आई हॉस्पिटल की नींव रखी, जो आज हिमाचल ही नहीं, उत्तर भारत के प्रमुख नेत्र संस्थानों में से एक बन चुका है। अत्याधुनिक सुविधाएँ, समर्पित डॉक्टरों की टीम, और सेवा का जज़्बा – यही देवभूमि की पहचान है।

डॉ. पंकज मेकानी और वरिष्ठ सहयोगी श्री दिले राम राणा जैसे अनुभवी साथियों की मदद से यह अस्पताल रोज़ सैकड़ों मरीजों को नेत्र चिकित्सा की उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर रहा है।

एक प्रेस वार्ता में डॉ. शर्मा ने पिछले तीन वर्षों में मिले अपार समर्थन के लिए हिमाचल और अन्य राज्यों की जनता का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में अस्पताल का और विस्तार किया जाएगा और मोबाइल आई यूनिट्स के माध्यम से दूरदराज़ क्षेत्रों तक मुफ्त सेवा पहुंचाई जाएगी।

उन्होंने कहा, “यह अस्पताल केवल एक भवन नहीं, बल्कि लोगों की उम्मीद, आशीर्वाद और विश्वास का केंद्र है। हम निरंतर सेवा को ही अपना धर्म मानते हैं।”

संपर्क:
देवभूमि आई हॉस्पिटल, तारागढ़, पालमपुर, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश
मो. 9418088885 | ईमेल: info@devbhoomieye.org

Prem, KING OF FLEX PRINTING AWARD WINNER in H.P.
Amarprem
Amarprem

Comments are closed.