नीच हरकत की निंदा : भारतवर्ष के पहले परमवीर वक्र विजेता के नाम समर्पित कार्यक्रम को लेकर बनाया गया कार्टून अति नीच हरकत :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक ..

SURESH THAKUR, BUREAU CHIEF

Dr Shiv Kumar, Father of Rotary Eye Hospiral, Internationally acclaimed Social Worker & Founder CHAIRMAN, Rotary Eye Foundation
ROTARY EYE HOSPITAL MARANDA
Dr Sushama Sood
Dr Sushama Sood
Dr. Sushma women care hospital, LOHNA PALAMPUR
Dr. Swati Katoch Sood, & Dr. Anubhav Sood, Gems of Dental Radiance
DENTAL RADIANCE HOSPITAL PALAMPUR TOUCHING SKY
DENTAL RADIANCE

भारतवर्ष के पहले परमवीर वक्र विजेता के नाम समर्पित कार्यक्रम को लेकर बनाया गया कार्टून अति नीच हरकत :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक ..

Er. VARUN SHARMA, BUREAU CHIEF, PALAMPUR, Mob : 9817 999992

भारतवर्ष के प्रथम परमवीर चक्र विजेता के नाम समर्पित कार्यक्रम को लेकर जिस खूब राम ने जाली फेसबुक के जरिए कार्टून बनाकर हमारी छवि को प्रदर्शित करने का दुस्साहास किया है । इस हरकत से उसका आका भी जग जाहिर हो गया है । यह प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा अभी हाल ही में इसी तरह के एक ओर मनचले ने फेसबुक पर उनके शुभ चिन्तक द्वारा शेयर पोस्ट पर इतनी अभद्र एवं बेहूदा टिप्पणी की । परिणामस्वरूप इस पोस्ट के माध्यम से उनकी छवि को काफी हद तक धूमिल करने का कथित प्रयास किया गया । पूर्व विधायक ने रहस्योद्घाटन करते हुए कहा वैसे तो उनकी छवि अर्थात चरित्र का प्रमाण पत्र तो जनता के पास है। फिर भी जव इस तरह के मनचले को सबक सिखाने के लिए उन्होंने वजरिया पुलिस यह जानने का प्रयास किया कि सोशल मीडिया में किसी के भी विरुद्ध इस तरह का बकवास लिखने का अधिकार इस तरह के मनचलों को किसने दिया है। पूर्व विधायक ने बेहद हैरानगी प्रकट करते हुए कहा जव इस तरह के मनचले को पुलिस द्वारा थाने तलब किया गया तो इसने अपने बचाव पक्ष में काफी हद तक हाथ पैर मारे कइयों से फोन करवाये अन्ततोगत्वा जव कोई पेश नहीं चली तो इस मनचले के सम्बन्धियों ने पूर्व विधायक से मिलकर बताया की हम स्वयं इसकी हरकतों से बेहद परेशान हैं परन्तु एक नेता जी के आशीर्वाद से ही यह इस प्रकार की हरकतें करता है। पूर्व विधायक ने कहा अव यह मामला थमा ही नहीं है अव एक ओर मनचले ने जाली फेसबुक के माध्यम से कार्टून बनाकर यहाँ भी उनकी छवि को खराब करने का कथित दुस्साहास किया है। पूर्व विधायक ने इस मनचले के अकल के अन्धे आका को बताना चाहा है कि यह उनकी संस्था द्वारा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर भारतवर्ष के प्रथम परमवीर चक्र विजेता के नाम समर्पित कार्यक्रम था फिर इस तरह के कार्टून प्रदर्शित करने की बेचैनी किस बात की ओर किस राजनैतिक तराजू से इस गरिमामयी समारोह को तोला जा रहा है।

Comments are closed.