अजय सूद अध्यक्ष और राघव शर्मा सचिव के नेतृत्व में कार्यभार ग्रहण करेगी रोटरी क्लब पालमपुर की नई कार्यकारिणी

Dr Shiv Kumar, Father of Rotary Eye Hospital, Internationally acclaimed Social Worker & Founder CHAIRMAN, Rotary Eye Foundation
ROTARY EYE HOSPITAL MARANDA
ROTARY EYE HOSPITAL : THE VEST EYE HOSPITAL IN HIMACHAL PRADESH
Rotary
Dr. Sudhir Salhotra, TOP TEN Retina Surgeon of India, Director, Rotary Eye Hospital, Maranda
RAGHAV SHARMA, GM, Rotary Eye Hospital, Maranda
Rotary Eye Hospital Maranda Palampur

रोटरी क्लब पालमपुर की नई कार्यकारिणी का गठन, 1 जुलाई से संभालेगी कार्यभार

RAJESH SURYAVANSHI, CHAIRMAN MISSION AGAINST CORRUPTION cum Editor-in-Chief, HR MEDIA GROUP

रोटरी क्लब पालमपुर की वर्ष 2025-26 की नई कार्यकारिणी 1 जुलाई 2025 से अध्यक्ष अजय सूद और सचिव राघव शर्मा के नेतृत्व में कार्यभार ग्रहण करेगी। गत दिवस रोटरी भवन पालमपुर में आयोजित क्लब असेंबली में अध्यक्ष अजय सूद और सचिव राघव शर्मा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

घोषित कार्यकारिणी में राजेश सूद को अध्यक्ष-निर्वाचित, अर्चना नागपाल को उपाध्यक्ष, संदीप शर्मा को वरिष्ठ संयुक्त सचिव, अरुण व्यास को संयुक्त सचिव, गोपाल सूद को कोषाध्यक्ष, शिवम सूद को सह-कोषाध्यक्ष, नवनीत डोगरा को कार्यकारी सचिव, ऋषि संगराय को प्रमुख सार्जेंट-एट-आर्म्स, प्रदीप करोल को क्लब कार्यक्रम निदेशक और सुरिंदर मोहन को तत्कालीन अध्यक्ष नामित किया गया है।

क्लब प्रशिक्षक के रूप में पूर्व रोटरी गवर्नर सुनील नागपाल की नियुक्ति की गई है। वही क्लब के सीनियर रोटेरियन सुरेश वासुदेवा को क्लब टोर्च बेयरर बनाया गया है।

क्लब प्रशासन निदेशक कपिल सूद, क्लब सेवाएं निदेशक विवेक शर्मा, व्यावसायिक सेवाएं निदेशक वाई एस धालीवाल, सामुदायिक सेवाएं निदेशक विनय शर्मा, अंतरराष्ट्रीय सेवाएं निदेशक बी.सी. अवस्थी, न्यू जनरेशन निदेशक अजय शर्मा, सदस्यता निदेशक संजीव बाघला, जिला गतिविधियां व विशेष परियोजनाएं निदेशक ऋषि संगराय , आरआई इवेंट्स, फोर वे टेस्ट व डिस्ट्रिक्ट ग्रांट निदेशक आदर्श कुमार को बनाया गया है। वही मीडिया और पब्लिक इमेज चेयर मनोज कंवर, रोटरी फाउंडेशन चेयर जितेन्द्र पाल, विन्स कार्यक्रम चेयर आर.के. शर्मा, जिला सिग्नेचर प्रोजेक्ट चेयर अजय शर्मा, सीएसआर चेयर राकेश कपिला, फ्रेंडशिप एक्सचेंज चेयर विकास वासुदेवा, अन्नपूर्णा चेयर राकेश विज, कौस्तुब गोयल को चेयर रोट्रेक्ट क्लब,महिला सशक्तिकरण चेयर सीमा चौधरी, ग्रामीण कल्याण चेयर सतीश करवाल, युवाओं के नेतृत्व विकास चेयर रंदीव मेहरा, खेल समिति चेयर विनीत शर्मा, जल एवं स्वच्छता चेयर पी.आर. सूद, स्वास्थ्य शिविर चेयर विनय महाजन, रक्तदान चेयर अजीत बघला, सड़क सुरक्षा चेयर सचिन वर्मा, रोटरी चौक/नगर विकास चेयर अक्षय कटोच, टीच/ई-लर्निंग चेयर एस.सी. शर्मा, नशा विरोध कार्यक्रम चेयर चंदर शेखर सिंह, महिला भागीदारी चेयर अविनाश शर्मा, फेलोशिप चेयर सवी सचदेवा, पर्यावरण व वृक्षारोपण चेयर सुभाष जगोता, स्कॉलरशिप चेयर एस.पी. अवस्थी, फंड रेजिंग चेयर संदीप कक्कड़, डिजास्टर मैनेजमेंट चेयर रजित चित्रा, पल्स पोलियो चेयर पंकज जैन और इन्ट्रैक्ट चेयर विरेंद्र पाल सिंह होंगे।

गिफ्ट ऑफ लाइफ कार्यक्रम के समन्वयक सैम अब्राहिम और क्लब वेलफेयर चेयर सुनील नंदा को बनाया गया है। अध्यक्ष अजय सूद ने बताया कि क्लब का उद्देश्य आने वाले वर्ष में समाज सेवा के क्षेत्रों में रचनात्मक और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करवाना रहेगा।

Dr Sushama Sood
Dr Sushama Sood
Dr. Sushma women care hospital, LOHNA PALAMPUR
Dr. Swati Katoch Sood, & Dr. Anubhav Sood, Gems of Dental Radiance
DENTAL RADIANCE HOSPITAL PALAMPUR TOUCHING SKY
DENTAL RADIANCE
Prem, KING OF FLEX PRINTING AWARD WINNER in H.P.
Amarprem
Amarprem

Comments are closed.