खुशखबरी…समाजसेवा में समर्पित इन्साफ संस्था का एक ओर ड्रीम प्रोजेक्ट काऊ सैन्चयूरी सिरे चढा :- प्रवीन कुमार अध्यक्ष इन्साफ ….

Dr Sushama Sood
Dr. Sushma women care hospital, LOHNA PALAMPUR
Dr. Swati Katoch Sood, & Dr. Anubhav Sood, Gems of Dental Radiance
DENTAL RADIANCE HOSPITAL PALAMPUR TOUCHING SKY
DENTAL RADIANCE

💥खुशखबरी…समाजसेवा में समर्पित इन्साफ संस्था का एक ओर ड्रीम प्रोजेक्ट काऊ सैन्चयूरी सिरे चढा :- प्रवीन कुमार अध्यक्ष इन्साफ …….

✍️Byline
Er. Varun Sharma,

Chief Editor

Er. VARUN SHARMA, BUREAU CHIEF, PALAMPUR, Mob : 9817 999992
🔥यह सर्वविदित है कि समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था ने अपनी, पहली बैठक में संकल्प अर्थात निर्णय लिया था कि “नहीं दिखेगा , पालमपुर की सड़कों पर बेसहारा गऊ वंश” ।
यह विचार देव भूमि गॊ रक्षा फाउन्डेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री संजीव चौहान के साथ इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने सांझा किये । उल्लेखनीय है इन्साफ द्वारा प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट के संचालन का अव देव भूमि गो रक्षा फाउन्डेशन ने जिम्मा लिया है । काऊ सैन्चयूरी एरिया में 30 अक्टुबर गोपाष्टमी के दिन आयोजित होने जा रहे एक धार्मिक समारोह का निमंत्रण देने आए गो रक्षा फाउन्डेशन के अध्यक्ष श्री संजीव चौहान को इस प्रोजेक्ट की पृष्ठ भूमि की विस्तृत जानकारी देते हुए इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने अवगत करवाया कि उपरोक्त प्रोजेक्ट के सन्दर्भ में सर्वसम्मति से लिए गये निर्णय के ऊपर गम्भीरता से प्रयास हुए ओर लम्बी कसरत के उपरान्त संस्था के अथक प्रयासों से पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बडसर स्थित कुण्डन में तीन सो कनाल भूमि का चयन किया गया । नतीजन स्थानीय ग्राम पंचायत एवं ग्रांम सभा से लेकर विभिन्न विभागों के अनापति प्रमाण पत्र व काऊ सैन्चयूरी स्थल चयन हेतु कभी पशु पालन मन्त्री, कभी काऊ सेवा आयोग के चेयरमैन तो कभी उपमंडल अधिकारी (नागरिक ) की अध्यक्षता में एक के वाद एक संयुक्त निरिक्षण एवं भूमि हस्तांतरण को लेकर लम्बी चोडी प्रक्रिया अमल में लाई गई । तत्पश्चात लोक निर्माण विभाग द्वारा प्राकलन तैयार किया गया । इस तरह इन्साफ संस्था के कडे परिश्रम को मध्य नज़र रखते हुए गऊ सेवा आयोग की दृढ़ता से अनुशंसा के आधार पर तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर जी ने इन्साफ संस्था की प्रस्तावना पर मोहर लगाते हुए 2 करोड़ 94 लाख रुपए स्वीकृत किये । पूर्व विधायक ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि इतनी भरसक कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी संस्था को विशवास में लिए विना एम ओ यू के अधूरी काऊ सैन्चयूरी का उदघाटन कर दिया गया । जबकि इस काऊ सैन्चयूरी के निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर उन्होंने क्वालिटी कन्ट्रोल को पत्र लिखा था । पूर्व विधायक ने कहा कि आज स्थिति यह है कि काऊ सैन्चयूरी एरिया बांऊण्डरी में चोतरफा रेजर बायर ( कंटीली तार) न लगने के कारण यह बेसहारा पशु आश्रय स्थल पूरी तरह असुरक्षित है। परिणामस्वरूप ऐसी स्थिति में यहाँ जंगली जानवर काऊ सैन्चयूरी के अन्दर काऊ वंश व उनकी सुरक्षा व्यवस्था के रखवालों के ऊपर हमला कर सकते हैं। ऐसे ओर कई उदाहरण हैं जैसे तूडी एकत्रित करने के लिए बने गोदाम में जो शैटर लगाया गया है इतनी घटिया क्वालिटी का है कि इतना बड़ा शैटर टूट चुका है। यहाँ से तूडी की गाड़ी अन्दर नहीं जा सकती। कुल मिलाकर क्वालिटी कन्ट्रोल वालों ने यहाँ कोन से पैमाने से गुणवत्ता को जाँचा है। यह सरासर वेजुवान पशुओं के लिए बनाए गये आश्रय के निर्माण कार्य पर प्रश्न चिन्ह है। इन्साफ संस्था के अध्यक्ष ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा भले ही आनन फानन में हमारी संस्था को विशवास में लिए बिना एम ओ यू के इस अधूरे काऊ सैन्चयूरी एरिया का उदघाटन कर दिया गया था। लेकिन अव पालमपुर प्रशासन के प्रयासों से जो देव भूमि गो रक्षा फाउन्डेशन इस काऊ सैन्चयूरी के संचालन के लिए आगे आई है। इस फाउन्डेशन के संस्थापक श्री संजीव चौहान को इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने संस्था की तरफ से हर सम्भव सहयोग देने का आश्वासन दिया ।‌
कैप्शन :– 30 अक्टूबर गोपाष्टमी के सुअवसर पर बडसर स्थित (कुण्डन) काऊ सैन्चयूरी एरिया में आयोजित होने जा रहे धार्मिक समारोह का इन्साफ संस्था के प्रतिनिधियों को निमंत्रण देते हुए देव भूमि गो रक्षा फाउन्डेशन के अध्यक्ष श्री संजीव चौहान जी ।

Comments are closed.