चुनाव प्रक्रिया के सफल निष्पादन के लिए सभी तैयारियां पूरी – ऋग्वेद ठाकुर
5 अप्रैल को थम जाएगा चुनाव प्रचार
चुनाव प्रक्रिया के सफल निष्पादन के लिए सभी तैयारियां पूरी – ऋग्वेद ठाकुर

5 अप्रैल को थम जाएगा चुनाव प्रचार
7 अप्रैल को सुबह 8 बजे से सायं 4 बजे तक डाले जाएंगे वोट
INDIA REPORTER TODAY
गर निगम मंडी के लिए चुनाव प्रचार सोमवार 5 अप्रैल को सायं 5 बजे थम जाएगा। इसके बाद से 7 अप्रैल को चुनावी प्रक्रिया पूरी होने तक नगर निगम मंडी क्षेत्र में जनसभा अथवा जलूस आयोजित करने एवं भाग लेेने पर मनाही रहेगी। इसके अतिरिक्त उक्त अवधि में चुनावों के मद्देनजर जनमत को प्रभावित करने के उद्देश्य से किसी तरह के म्यूजिकल कंर्सट अथवा नाटक प्रस्तुतियों एवं जन लुभावाने मनोरंजक कार्यक्रमों पर भी प्रतिबंध रहेगा।