मुख्यमन्त्री जी को आदि हिमानी चामुण्डा भी ले जाते वहाँ तो हैली पैड बना था :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक..
मुख्यमन्त्री जी को आदि हिमानी चामुण्डा भी ले जाते वहाँ तो हैली पैड बना था :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक..

पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के मुख्यमन्त्री के दौरे अर्थात हैलीपोर्ट के शिलान्यास को लेकर यह प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने स्थानीय विधायक आशीष बुटेल , मुख्यमन्त्री के आई टी सलाहकार श्री गोकुल बुटेल व पर्यटन निगम के चेयरमैन श्री आर एस वाली जी से कहा अच्छा होता मुख्यमन्त्री जी को आदि हिमानी चामुण्डा मन्दिर में भी ले जाते वहाँ तो हैली पैड बना था । पूर्व विधायक ने इन नेताओं को स्मरण करवाया जैसे कि मुख्यमन्त्री महोदय ने स्वयं कांगड़ा को पर्यटन की राजधानी बनाने की घोषणा की है। ऐसे में वनखण्डी में चिड़ियाघर ओर धर्मशाला में पर्यटन विभाग के निदेशालय खोलने से कोई कांगड़ा पर्यटन की राजधानी बन जाएगा ।
पूर्व विधायक ने फिर दोहराया अगर सरकार जरा सी भी रुचि ले तो आदि हिमानी चामुण्डा मन्दिर माता वैष्णो देवी मंदिर की तरह जिला कांगड़ा का सबसे बडा धार्मिक पर्यटन उधोग बन सकता है ओर इसकी शुरुआत इसी मन्दिर में माथा टेक कर मुख्यमन्त्री जी को करनी चाहिए । पूर्व विधायक ने मुख्यमन्त्री का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए कहा कि प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल जी के शासन काल में बतौर विधायक हमने इस मन्दिर का चामुण्डा नन्दिकेश्वर न्यास के साथ विलय ही नहीं करवाया था अपितु हैली टैक्सी सेवा शुरू करके मन्दिर का मास्टर प्लान व रज्जू मार्ग तमाम सर्वे पूरा करवाया था ।
आज डाढ से मन्दिर तक शुरू की गई हेलिकॉप्टर सेवा बन्द पडी है । मन्दिर का निर्माण कार्य कछुए की चाल की तरह चला है। जबकि जिस कम्पनी के साथ रज्जू मार्ग का टेण्डर हुआ था सरकार द्वारा गम्भीरता न दिखाये जाने पर कम्पनी ने हाथ खड़े कर लिये । ऐसे में इन नेताओं को चाहिए था कि मुख्यमन्त्री को आदि हिमानी चामुण्डा मन्दिर ले जाकर प्रस्तावित कार्यों की प्रगति समीक्षा करवाते ओर जो 21 कनाल 02 मरले मन्दिर के नाम जमीन दर्ज है। उसके ऊपर अतिरिक्त मन्दिर भवन , स्वागत कक्ष , पुजारी आवास , सराय भवन व शौचालय इत्यादि निर्माण के मन्दिर प्रशासन को मुख्यमन्त्री से आदेश करवाते । पूर्व विधायक ने दावे ओर विशवास के साथ कहा अगर मुख्यमन्त्री आदि हिमानी मन्दिर दरबार में पहुँच जाते तो वहाँ प्रकृति के अदभुत नजारे को देखकर मनचाही घोषणा करते ।
Comments are closed.