भाजपा महिला मोर्चा की परिचय बैठक पार्टी जिला कार्यालय, पालमपुर में आयोजित

पालमपुर।

Er. VARUN SHARMA, BUREAU CHIEF, PALAMPUR, Mob : 9817 999992

भाजपा महिला मोर्चा की परिचय बैठक पार्टी जिला कार्यालय, पालमपुर में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा पालमपुर सीमा चौधरी, प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर, महिला मोर्चा अध्यक्ष (शहरी मंडल)लता ठाकुर,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मंगला चौधरी,जिला महिला मोर्चा महामंत्री
मीरा राणा, मंडल अध्यक्ष सुरेश पठानिया व गोपेश भृगु, महामंत्री रंजना भट्ट एवम विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा चौधरी ने कहा कि भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य है कि हर बूथ पर कम से कम 10 महिलाओं को भाजपा से जोड़ा जाए, ताकि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जा सके।

सीमा चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका सीधा लाभ महिलाओं को मिल रहा है। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी नीतियां जनविरोधी हैं और महिलाओं के हितों की उपेक्षा कर रही हैं। महिला मोर्चा इन नीतियों के विरुद्ध जनजागरण अभियान चलाकर जनता को जागरूक करेगा।

इसके उपरांत प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने अपने वक्तव्य में कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण दिया है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा संगठन की रीढ़ है और उसकी सक्रिय भागीदारी से पार्टी प्रत्येक चुनाव में मजबूत स्थिति में आती है। त्रिलोक कपूर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी लाएं और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं।

बैठक में महिला मोर्चा की संगठनात्मक संरचना, आगामी कार्यक्रमों तथा बूथ स्तर पर कार्ययोजना को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में सीमा चौधरी, त्रिलोक कपूर के अतिरिक्त महिला मोर्चा अध्यक्ष (शहरी मंडल)लता ठाकुर,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मंगला चौधरी,जिला महिला मोर्चा महामंत्री मीरा राणा, मंडल अध्यक्ष सुरेश पठानिया व गोपेश भृगु, महामंत्री रंजना भट्ट ने भी अपने विचार रखे।

Comments are closed.