भाजपा महिला मोर्चा संगठनात्मक जिला पालमपुर की परिचय बैठक संपन्न* *महिलाओं की भागीदारी से ही सशक्त भारत का निर्माण संभव : डॉ डेज़ी ठाकुर*
*भाजपा महिला मोर्चा संगठनात्मक जिला पालमपुर की परिचय बैठक संपन्न*
*महिलाओं की भागीदारी से ही सशक्त भारत का निर्माण संभव : डॉ डेज़ी ठाकुर*
पालमपुर : Er Varun Sharma


भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा संगठनात्मक जिला पालमपुर की परिचय बैठक का आयोजन पार्टी कार्यालय, पालमपुर में किया गया। बैठक की मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष
डॉ डेज़ी ठाकुर रहीं। विशिष्ट अतिथियों में जिला भाजपा अध्यक्ष रागनी रकवाल, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा सीमा चंदेल, जिला भाजपा सहप्रभारी पंकज जामवाल,
जिला महामंत्री मीरा राणा एवं लता पटियाल,राजेश रानू जिला महामंत्री,प्रदेश महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष अनुराधा शर्मा,सोनिया बंटा और सचिव रविता भारद्वाज उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत सीमा चौधरी, जिला अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा संगठनात्मक जिला पालमपुर द्वारा किया गया। परिचय बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष डॉ डेज़ी ठाकुर ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा को संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की आवश्यकता है, ताकि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाया जा सके। उन्होंने कहा कि आज महिलाएँ समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीति और प्रशासन सहित प्रत्येक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और संगठन में उनकी सक्रिय भागीदारी से ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है।

डॉ डेज़ी ठाकुर ने वर्तमान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार महिलाओं से किए गए वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। यह सरकार झूठी गारंटियों और खोखले वादों के सहारे चल रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा महिला मोर्चा अब सड़कों पर उतरकर कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं महिलाओं के प्रति की गई वादाखिलाफी को उजागर करेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार की वास्तविकता को जनता के सामने लाने के लिए महिला मोर्चा हर स्तर पर संघर्ष करेगा तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि संगठनात्मक जिला पालमपुर के प्रत्येक बूथ पर कम से कम 10 महिलाओं को संगठन से जोड़ा जाए और प्रत्येक कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं अनुशासन के साथ कार्य करे।इस कार्यक्रम में बोलते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष रागिनी रकवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा महिला मोर्चा पार्टी की सबसे सशक्त और सक्रिय इकाइयों में से एक है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनका सीधा लाभ देश की मातृशक्ति को मिला है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, जन-धन योजना, आयुष्मान भारत और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। रकवाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की इन उपलब्धियों को घर-घर तक पहुँचाएं और महिला मोर्चा को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करें। उन्होंने विश्वास जताया कि महिला मोर्चा की सक्रिय भागीदारी से भाजपा आने वाले समय में और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सीमा चौधरी ने कहा कि इस परिचय बैठक का उद्देश्य नए एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को भाजपा की विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली एवं महिला मोर्चा की भूमिका से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में प्रशिक्षण शिविरों, महिला सम्मेलनों एवं जन-जागरूकता अभियानों के माध्यम से संगठन को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।
बैठक में महिला मोर्चा की आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया गया। परिचय बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ डेज़ी ठाकुर,जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा चौधरी के साथ विशिष्ट अतिथियों में जिला भाजपा अध्यक्ष रागनी रकवाल, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा सीमा चंदेल, जिला भाजपा सहप्रभारी पंकज जामवाल,
जिला महामंत्री मीरा राणा एवं लता पटियाल,राजेश रानू जिला महामंत्री,प्रदेश महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष अनुराधा शर्मा,सोनिया बंटा और सचिव रविता भारद्वाज उपस्थित रहीं। सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
Comments are closed.