जागरूकता रैली: भुंतर में लिंग आधारित हिंसा विरुद्ध अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली
जागरूकता रैली: भुंतर में लिंग आधारित हिंसा विरुद्ध अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली
Munish Koundal
Chief Editor
भुंतर। लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ चल रहे राष्ट्रीय अभियान के तहत पारला भुंतर में शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। यह जागरूकता रैली एनआरएलएम के तहत सीआरपी एचएनजी भुंतर ब्लॉक द्वारा स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाओं के सहयोग से गड़सा रोड़ से पुराना पुल से होकर छोटा भुईन पंचायत तक निकाली गई। भुईन पंचायत में रखें इस जागरूक कार्यक्रम में उपस्थित जनता को लैंगिक समानता, बाल सुरक्षा, अधिकारों तथा लिंग आधारित हिंसा की रोकथाम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी।
सहायक आयुक्त एवं खंड विकास अधिकारी मोहित सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में लैंगिक संवेदनशीलता विकसित करना, सुरक्षा संबंधी कानूनों की जानकारी देना था।

मोहित सिंह ने कहा कि लोगों को अपने हकों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि अगर हम अपने हकों के प्रति जागरुक है तो तभी हमारा विकास हो सकता है। वहीं निखिल शर्मा, एमआईएस भुंतर ब्लॉक ने उपस्थित जनता को बताया गया कि किसी प्रकार की हिंसा, शोषण या उत्पीड़न की स्थिति में सुरक्षित कैसे रहें तथा सहायता के लिए किससे संपर्क करें। कुल्लू से कानूनी जानकारी बांटने आए अधिवक्ताओं ने महिलाओं को घरेलु हिंसा आदि उत्पीड़न मामलों की रोकथाम के लिए कानून का पाठ पढ़ाया। इस कार्यक्रम में ब्लॉक एरिया कोऑर्डिनेटर राजेंद्र ढडवाल, मैडम कल्पना, कमला जसरोटिया सहित बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे। बता दें एनआरएलएम के तहत संचालित यह अभियान जिले में जनजागरूकता, व्यवहार परिवर्तन और सुरक्षा संबंधी संदेशों के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
Comments are closed.