GEETA CHOPRA
![]()
नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) 41 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
आप के इस फैसले से भाजपा और कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है। दोनों दल बेशक आप को सार्वजनिक तौर पर प्रभावहीन मान रही है लेकिन दोनों ही पार्टियों को अपना वोट बैंक खिसकने का भी खतरा है।
उल्लेखनीय है कि 11 मार्च को एमसी चुनाव का रोस्टर जारी होगा। इसमें तय होगा कि 41 में से कितने वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। इसके बाद आप पार्टी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेगी।
मौजूदा समय में नगर निगम पर भाजपा का कब्जा है। भाजपा के 21 पार्षद, कांग्रेस के 11 एक माकपा और 01 आजाद है। भाजपा के एक पार्षद ने मीरा शर्मा ने पार्षद पद से इस्तीफा दे दिया है। अब भाजपा की संख्या 20 रह गई है। माकपा की एकमात्र पार्षद शैली शर्मा ने पार्टी छोड़ दी है।
शहर की “जनता नगर निगम में कांग्रेस, भाजपा और माकपा का राज और कामकाज देख चुकी है। आम आदमी पार्टी एमसी चुनाव से प्रदेश में अपनी एंट्री सुनिश्चित करने जा रही है जिससे दोनों पार्टियों की धड़कनें तेज़ हो गई हैं।