सुक्खू सरकार को मिशन रिपीट की ओर ले चले अनुराग शर्मा, कांगड़ा कांग्रेस की कमान अनुराग शर्मा के हाथ आते ही गरमाई राजनीति, बोले-कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर करेंगे हर चुनोती का डट कर मुकाबला
अनुराग शर्मा ले चले सुक्खू सरकार को मिशन रिपीट की ओर….
कांगड़ा कांग्रेस की कमान अनुराग शर्मा के हाथ आते ही गरमाई राजनीति, बोले-कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर करेंगे हर चुनोती का डट कर मुकाबला

बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के बीड़ गांव निवासी अनुराग शर्मा को जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अनुराग शर्मा लंबे समय से कांग्रेस संगठन से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं और संगठनात्मक कार्यों में उनकी निरंतर भूमिका रही है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी ने आज हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू-कश्मीर के जिला अध्यक्षों की सूची जारी की, जिसमें कांगड़ा जिले की कमान अनुराग शर्मा को सौंपी गई है।

अपनी नियुक्ति पर अनुराग शर्मा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार का आभार व्यक्त किया है।
उनकी नियुक्ति पर बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल, युवा नेता रविंद्र बिट्टू, महासचिव शलभ अवस्थी, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष सचिन शर्मा, रविंद्र राव तथा शशि राणा सहित अनेक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उल्लेखनीय है कि अनुराग शर्मा राजनीति के साथ-साथ लंबे समय से पत्रकारिता से भी जुड़े रहे हैं, जिससे उन्हें जनसरोकारों और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है। अनुराग शर्मा ने सभी शीर्ष कांग्रेस नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह कांग्रेस के सभी घटकों, कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर चलेंगे, पार्टी को मजबूत बनाएंगे और सुक्खू सरककार के मिशन रिपीट को साकार करेंगे।
Comments are closed.