पालमपुर | 5 जनवरी 2026
पालमपुर में V-Mart के सामने स्थित Aura Makeup Studio & Academy का उद्घाटन कार्यक्रम आज सादगी और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि, छात्राएँ और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि श्रीमती अर्ज़ू मैम का स्वागत संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री जितेंद्र धीमान, श्रीमती निरूपमा जी और श्री विपिन शर्मा जी द्वारा फूलों का गुलदस्ता देकर किया गया।
इस मौके पर बताया गया कि Aura Makeup Studio & Academy का उद्देश्य युवाओं को मेकअप और ब्यूटी क्षेत्र में अच्छी ट्रेनिंग देना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपना करियर बना सकें।

मुख्य अतिथि श्रीमती अर्ज़ू मैम ने अपने संबोधन में छात्रों को मेहनत करने, खुद पर विश्वास रखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सही मार्गदर्शन से हर सपना पूरा किया जा सकता है। वे Mrs. Shaan-e-Himachal – First Runner-Up, Mrs. Devbhoomi – Winner, Versatile Icon of India – Second Runner-Up, India Next Fashion Model Show – Winner और Mrs. Kangra Carnival – Runner-Up जैसे कई सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं।
इसके बाद श्री विपिन शर्मा जी ने संस्थान की सोच और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं, प्रशिक्षक सुश्री मुस्कान मैम ने छात्रों को मेकअप क्षेत्र में मिलने वाले अवसरों के बारे में बताया और उन्हें मेहनत से सीखने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने आशा जताई कि Aura Makeup Studio & Academy पालमपुर क्षेत्र के युवाओं के लिए सीखने और रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा।
Comments are closed.