




आज ही दाखिला लेकर अपने बच्चों का भविष्य स्वर्णिम बनाएं

आशीष बुटेल ने विश्व जल दिवस पर दिया जल संरक्षण का संदेश

पालमपुर: विश्व जल दिवस के अवसर पर पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व चीफ पार्लियामेंट्री सेक्रेटरी श्री आशीष बुटेल ने क्षेत्रवासियों को जल संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने नागरिकों से जल बचाने की दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की।

अपने संदेश में बुटेल ने कहा, “जल, हमारे जीवन का आधार है। बिना जल के जीवन की कल्पना भी असंभव है। हिमाचल प्रदेश की हरी-भरी वादियों और बहती नदियों की सुंदरता को बनाए रखने के लिए जल संरक्षण बेहद जरूरी है।” उन्होंने यह भी कहा कि जल केवल एक संसाधन नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है।
बुटेल ने जल संकट से बचाव के लिए वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों की स्वच्छता और जल के विवेकपूर्ण उपयोग को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में जल संरक्षण के कई महत्वपूर्ण कार्य जनता के सहयोग से किए गए हैं।
