पूर्व विधायक बाबू राम गौतम जी के निधन पर हि प्र पूर्व विधायक परिषद के उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार ने जताया गहरा खेद

पूर्व विधायक बाबू राम गौतम जी के निधन पर हि प्र पूर्व विधायक परिषद के उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार ने जताया गहरा खेद 

Er. VARUN SHARMA, BUREAU CHIEF, PALAMPUR, Mob : 9817 999992
हिमाचल प्रदेश पूर्व विधायक परिषद के अध्यक्ष एवं बिलासपुर सदर के निवर्तमान विधायक बाबू राम गौतम जी के निधन पर पूर्व विधायक परिषद के उपाध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने गहरा खेद प्रकट किया है।
पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा कि निहायत शराफत , बेहद सादगी व ईमानदारी श्री बाबू राम गौतम जी में कूट कूट कर भरी थी ।
उन्होंने बतौर पूर्व विधायक परिषद के अध्यक्ष के नाते पूर्व विधायकों के हक हकूकों की लडाई एवं मान प्रतिष्ठा को लेकर समय समय पर सत्ता धारी सरकारों व उनके मुखियों के समक्ष बडे तर्क के साथ पक्ष रखा । यह उसी का नतीजा है कि जव भी सरकारों को माननीय के हक हकूकों को लेकर फैसले लेने पड़े तो पूर्व विधायकों के बारे में भी कुछ न कुछ सोचना पड़ा है।
पूर्व विधायक ने कहा जहाँ तमाम पूर्व विधायक परिषद बाबू राम जी के निधन पर अपनी सच्ची श्रद्धांजलि एवं संवेदना व्यक्त करती है वहीं शोक संतृप्त परिवार को इस सदमे को सहन करने की सर्वशक्तिमान प्रभु से कामना करती है।

Comments are closed.