खेल मन्त्री जी चिम्वलहार के इंडोर स्टेडियम को राजनैतिक चश्मे से न देखें : प्रवीन कुमार

खेल मन्त्री जी चिम्वलहार के इंडोर स्टेडियम को राजनैतिक चश्मे से न देखें : प्रवीन कुमार…

Byline

Er. VARUN SHARMA, BUREAU CHIEF, PALAMPUR, Mob : 9817 999992

Er Varun Sharma, Chief Editor

समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था के अथक प्रयासों से नगर निगम पालमपुर के अन्तर्गत बार्ड नम्बर सात विन्द्रावन में इंडोर स्टेडियम व विक्रम वत्तरा वन वाटिका ( वन विहार ) दो बड़ी उपलब्धियां है। जहां इसके लिए इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने पूर्व भाजपा सरकार के मुखिया निवर्तमान मुख्यमन्त्री श्री जय राम ठाकुर जी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है वहीं विगत तीन वर्षों से कछुए की चाल की तरह चल रहे इंडोर स्टेडियम के निर्माण कार्य को लेकर कई प्रशन उठाए हैं। पूर्व विधायक का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग ने इस इंडोर स्टेडियम का 18 करोड़ रुपये का प्राकलन तैयार किया।
उस एवज में बाकायदा टोकन मनी के रुप में लोक निर्माण के पास पैसा भी आ गया ओर लोक निर्माण विभाग ने तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर व युवा सेवाएं एवं खेल मन्त्री श्री राकेश पठानिया जी के कर कमलों से शिलान्यास भी करवाया । सत्ता परिवर्तन के वाद निर्माण एजेन्सी को ही नहीं बदला अपितु इंडोर स्टेडियम के आकार को घटा दिया ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रस्तावित क्रिडाएं जटा दी । यही नहीं बेशुमार कीमती जगह पर निर्माणाधीन इस इंडोर स्टेडियम की पूरी ज़मीन का पता नहीं किसके हस्तक्षेप एवं दबाव के चलते सदुपयोग नहीं किया गया । अव यहाँ देखने में लगता है कि यह कोई इंडोर स्टेडियम है या कारखाना ।
पूर्व विधायक ने कहा एक समारोह में युवा सेवाएं एवं खेल मन्त्री श्री यादवेन्द्र गोमा जी के साथ मुलाकात हुई तो उनके ध्यानार्थ इस विषय को लाया गया । लेकिन लम्बा समय हो गया आज दिन तक इसकी प्रगति में कोई असर नहीं दिखा ।
इसी के साथ पूर्व विधायक ने प्रसन्नता प्रकट की है कि इन्साफ संस्था के ही दूसरे ड्रीम प्रोजेक्ट अमर शहीद परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम वत्तरा की यादगार में कोरोना काल के दौरान प्रस्तावित वन वाटिका अर्थात वन विहार का कार्य काफ़ी प्रतीक्षा करने के उपरान्त चल पड़ा है। यहाँ विक्रम वत्तरा की जो सुन्दर प्रतिमा स्थापित की गई इसके चयन व कार्य को अन्तिम अंजाम तक ले जाने के लिए पूर्व विधायक ने सी एफ श्री मति बासू कौशल व डी एफ ओ ( आई एफ एस ) डॉ॰ संजीव शर्मा को हार्दिक धन्यवाद किया है।

Comments are closed.