बीमा सखी योजना की पहली वर्षगाँठ आज उत्साहपूर्वक मनाई गई

एलआईसी पालमपुर शाखा में बीमा सखी योजना की पहली वर्षगाँठ आज उत्साहपूर्वक मनाई गई, जिसमें शाखा परिसर में केक कटिंग समारोह आयोजित किया गया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बीमा सखियों को सम्मानित किया गया। बीमा सखी योजना, जिसका शुभारंभ 9 दिसम्बर 2024 को पानीपत में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया था, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए उन्हें समुदाय में वित्तीय सुरक्षा और जागरूकता फैलाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करती है। पालमपुर शाखा में वर्तमान में 248 बीमा सखी कार्यरत हैं, जिन्होंने बीते वर्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ शाखा का गौरव बढ़ाया है।

कार्यक्रम में शिवानी डोगरा को 115 पॉलिसियाँ और ₹13.24 लाख प्रीमियम, मीनाक्षी कटोच को 49 पॉलिसियाँ, कंचन कुमारी को 41 पॉलिसियाँ, दीपा फाके को ₹12.35 लाख तथा सोनारिका (वीरेंद्र जसवाल) को ₹10.99 लाख प्रीमियम उत्पादन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धियाँ पालमपुर की बीमा सखियों की समर्पण भावना और निरंतर उत्कृष्ट कार्यशैली को दर्शाती हैं।

बीमा सखी योजना के अंतर्गत कमीशन के अतिरिक्त बीमा सखियों को प्रथम वर्ष में ₹7,000, दूसरे वर्ष में ₹6,000 और तीसरे वर्ष में ₹5,000 का स्टाइपेंड प्रदान किया जाता है, जिससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक सहयोग प्राप्त होता है।

इस अवसर पर वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्री अतुल गुप्ता ने कहा कि बीमा सखी योजना ने महिलाओं को न केवल वित्तीय रूप से सक्षम बनाया है बल्कि उन्हें समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित भी किया है। उन्होंने कहा कि पालमपुर की बीमा सखियों ने जिस लगन और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया है, वह सराहनीय है और आने वाले समय में और भी बेहतर उपलब्धियों की अपेक्षा की जाती है।
इस अवसर पर वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अतुल गुप्ता,शाखा प्रबंधक रमेश राणा,मैनेजर प्रशासन मंजू पठानिया, सहायक शाखा प्रबंधक संदीप कुमार,प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह,सुरिन्दर मेहरा, सीनियर बिज़नेस एसोसिएट मनोज कुँवर,विकास अधिकारी संजीव गोयल,प्रतीक बस्सी,मनीष राणा,दीपंकर निशांत,संजीव दरोच, वरिष्ठ चेयरमैन क्लब सदस्य आरके शर्मा व सीमा चौधरी भी उपस्थित रही

Comments are closed.