डॉ. राजीव विन्दल जी को तीसरी बार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने पर पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने दी बधाई :

डॉ. राजीव विन्दल जी को तीसरी बार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने पर पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने दी बधाई :-

Er. VARUN SHARMA, BUREAU CHIEF, PALAMPUR, Mob : 9817 999992

डाक्टर राजीव विन्दल जी को तीसरी बार हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी मिलने पर पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। प्रवीन कुमार ने डाक्टर विन्दल जी की गतिशील कार्य प्रणाली का उदाहरण देते सांझा करते हुए कहा जव वह विधायक ओर डाक्टर विन्दल जी स्वास्थ मन्त्री थे तो उन्होंने मन्त्री बनते ही विधान सभा क्षेत्रश: अपने विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में सर्वप्रथम वर्षों से कछुए की चाल की तरह चल रहे उपमंडलीय सिविल होस्पीटल पालमपुर के निर्माण कार्य के लिए बाकायदा धन का प्रावधान ही नहीं किया अपितु एक निर्धारित समय अवधि के भीतर होस्पीटल भवन का लोकार्पण करवाया था।

अपने बधाई सन्देश में पूर्व विधायक ने कहा है यह डाक्टर विन्दल जी के अथक परिश्रम , गतिशील कार्यप्रणाली , दूरदर्शी नेतृत्व ओर संगठनात्मक क्षमता का प्रमाण है। प्रवीन कुमार ने पूर्ण विश्वास प्रकट करते हुए कहा है कि डाक्टर विन्दल जी के कुशल मार्गदर्शन में भाजपा संगठन नई ऊंचाईयो को छूएगा ओर प्रदेश के विकास में एक नई ऊर्जा का संचार होगा ।

Comments are closed.