यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने भारतीय नववर्ष 2081 व नवरात्री के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिये भगवान से मांगी दुआ-आशीर्वाद

यशस्वी व लोकप्रिय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने हिमाचल प्रदेश के लोगों को नव वर्ष विक्रमी संवत 2081 व नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने नए साल और नवरात्रि के दोहरे खुशी के अवसर पर विशेष संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने लोगों को नव वर्ष के शुभारंभ और समृद्धि की कामना की।
उन्होंने साल के पहले दिन को “अभिनंदन” के रूप में धन्यवाद और शुभकामनाओं के साथ ईश्वर से अपने प्यारे प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि हेतु प्रार्थना की। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि नववर्ष व नवरात्रि प्रदेश वासियों के लिए सुख- समृद्धि और खुशियां लेकर आए, सभी का जीवन नई उमंगों की भीनी-भीनी खुशबू से महक उठे और हमारा प्यारा हिमाचल प्रदेश निरन्तर उन्नति और आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ते हुए दिन दुगुनी, रात चौगुनी तरक्की कर।

उन्होंने अपने संदेश में हिमाचल प्रदेश के नववर्ष के अवसर को बहुतायत से संगीत, परंपरा, और धार्मिक उत्सवों के साथ मनाने की सलाह भी दी।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में यह भी कहा कि नए साल में सुख और समृद्धि के लिए लोगों को एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है जिसके लिए सबको कमर कसनी होगी। खूब मेहनत करनी होगी।

