इनकम टैक्स ने राजेश सूर्यवंशी की सेवाएं दो वर्षों के लिए बढ़ीं, आयकर व आबकारी विभाग ने सराहा कार्य

राजेश सूर्यवंशी की सेवाएं दो वर्षों के लिए बढ़ीं, आयकर व आबकारी विभाग ने सराहा कार्य

शिमला : आयकर एवं आबकारी विभाग, हिमाचल प्रदेश ने मिशन अगेंस्ट करप्शन हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ राजेश सूर्यवंशी की सेवाएं उनके उत्कृष्ट कार्य, ईमानदारी और निरंतर सहयोग को देखते हुए दो वर्षों के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है।

राजेश सूर्यवंशी पिछले दो वर्षों से विभाग की सक्रिय रूप से सहायता कर रहे हैं और अपने सटीक इनपुट्स के माध्यम से कई कर चोरी व अवैध कारोबारियों को रंगे हाथ पकड़वाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। उनके सहयोग से विभाग को राजस्व में उल्लेखनीय बढ़ोतरी और पारदर्शिता को सुदृढ़ करने में सफलता मिली है।

विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने सूर्यवंशी की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनकी निष्ठा, सतर्कता और जनहित के प्रति समर्पण ने विभाग की छवि को और मजबूत किया है।

इस अवसर पर राजेश सूर्यवंशी ने कहा, “विभाग द्वारा मुझ पर जताया गया यह विश्वास मेरे मिशन को नई ऊर्जा देता है। मैं आगे भी एक भ्रष्टाचार-मुक्त और जवाबदेह हिमाचल प्रदेश के निर्माण हेतु पूर्ण निष्ठा से कार्य करता रहूंगा।”

मिशन अगेंस्ट करप्शन के माध्यम से सूर्यवंशी राज्य में विभिन्न एजेंसियों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार उन्मूलन और जन-जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।

इस अवसर पर बोलते हुए श्री सूर्यवंशी ने उन सभी महानुभावों का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया है जिन्होंने कई मामले पकड़ने में गुप्त सूचनाओं देकर उनका सहयोग किया।

Comments are closed.