अगर प्रोटोकॉल ने इजाज़त दी तो बडे मंच पर करेंगे शिवांगी सिंह को सम्मानित व कैप्टन विक्रम वत्तरा वन विहार के उदघाटन की रखेंगे प्रस्तावना :- प्रवीन कुमार अध्यक्ष इन्साफ
अगर प्रोटोकॉल ने इजाज़त दी तो बडे मंच पर करेंगे शिवांगी सिंह को सम्मानित व कैप्टन विक्रम वत्तरा वन विहार के उदघाटन की रखेंगे प्रस्तावना :- प्रवीन कुमार अध्यक्ष इन्साफ

…. यह विचार व्यक्त करते हुए समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा पालमपुर के शूरवीर बेटों के उपरान्त अव हिन्दुस्तान की पहली महिला राफेल पायलट शिवांगी सिंह ने पालमपुर का नाम रोशन किया ।
अगर प्रोटोकॉल ने इजाजत दी तो यशस्वी प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के महिला सशक्तिकरण आह्वान को लेकर समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था शिवांगी सिंह को बडे मंच पर सम्मानित करेगी ।

साथ ही इन्साफ संस्था द्वारा पालमपुर स्थित विन्द्रावन में प्रस्तावित कैप्टन विक्रम वत्तरा वन वाटिका ( वन विहार ) के उदघाटन की प्रस्तावना भी रखेंगे ।
प्रवीन कुमार ने कहा जहां भारतवर्ष के पहले परमवीर चक्र विजेता मेजर सोम नाथ शर्मा , कारगिल युद्ध के हीरो परमवीर चक्र विजेता कैप्टन बिक्रम वत्तरा , कैप्टन सौरभ कालिया , अशोक चक्र विजेता मेजर सुधीर वालिया , राकेश कुमार , चौधरी परम राम , रोशन लाल चौहान व पुन्नू राम धीमान जैसे रण बांकुरों ने मातृभूमि की रक्षा करते करते अपनी वीरता का परचम लहरा कर पालमपुर का नाम रोशन किया है। वहीं अव भारतीय सेना की पहली महिला राफेल पायलट एवं पालमपुर की बहु शिंवागी सिंह ने पालमपुर का नाम रोशन करके रख दिया ।
शिवांगी सिंह ( वी आर प्राउड आफ यू ) यह कहकर पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा जिस तरह अम्बाला एयर बेस पर महामहिम राष्ट्रपति श्री मति द्रौपदी मुर्मु जी ने शिवांगी की बहादुरी को लेकर पीठ थपथपाई अव पालमपुर के बेटों के वाद बहु ने पालमपुर को विश्व के मान चित्र पर लाकर खड़ा कर दिया ।
प्रवीन कुमार ने कहा जव से देश की महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी ने राफेल से उड़ान भरी उसके उपरान्त अम्बाला एयर बेस पर महामहिम राष्ट्रपति जी के साथ देश की इस पहली महिला राफेल पायलट का फोटो वायरल हो रहा है। तव से प्रिन्ट , इलैक्ट्रॉनिक , सोशल मीडिया , टी वी चैनलों के अतिरिक्त यू ट्यूब में शिवांगी सिंह की बहादुरी के ही किस्से सुनने को मिल रहे हैं।
पूर्व विधायक ने बताया यह वही शिवांगी सिंह है जव “सिन्दूर आपरेशन” के दौरान हमारे दुश्मन देश पाकिस्तान ने ढिंढोरा पीट पीट कर तमाम प्रिंट , इलैक्ट्रॉनिक , सोशल मीडिया व टी वी चैनलों के माध्यम से अपने आवाम को अवगत करवाया था कि पाकिस्तान की सरहद पर भारतीय राफेल को गिराकर महिला पायलट शिवांगी सिंह को जिन्दा पकड़ लिया है। किस तरह आर्टऑफिसल इन्टैलिजेन्स टैक्नोलॉजी का सहारा लेकर पाकिस्तान शिवांगी सिंह के हाथ खडे करवा कर दोडाते हुए दिखाकर फोटो वायरल कर रहा था। परिणामस्वरूप कुल मिलाकर देर आये , दुरुस्त आये आज आपरेशन सिन्दूर में पहली भारतीय महिला राफेल पायलट शिवांगी सिंह की भूमिका , चार दिन पहले अम्बाला एयर बेस पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी के साथ शिवांगी सिंह के फोटो को देखकर जहां हर भारतवासी पालमपुर की इस बहादुर बहु पर गर्व एवं गौरव महसूस कर रहा है । वहीं पाकिस्तान इस घिनोनी हरकत एवं षडयंत्र के चलते किस तरह विश्व जगत में वेनाकाव हो रहा है इससे बड़ा उदाहरण कहां मिलेगा ।
Comments are closed.