किशोर स्वास्थ्य दिवस भारती पब्लिक विद्यापीठ बैजनाथ में खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय बैजनाथ के सौजन्य से सम्पन्न






आज दिनांक17/06/2023 को किशोर स्वास्थ्य दिवस भारती पब्लिक विद्यापीठ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैजनाथ में खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय बैजनाथ के सौजन्य से मनाया गया।

इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षक बीरबल वर्मा ने किशोर किशोरियों को किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों के बारे में व व्यक्तिगत स्वच्छता, माहवारी स्वच्छता, पोषण, अनीमिया के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें अनन्या मिन्हास प्रथम,अंशिका द्वितीय व प्रननया तृतीय स्थान पर रही विजेताओं को स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुरस्कृत भी किया गया इसमें 80 से ज्यादा किशोर किशोरियों ने भाग लिया वो इस मौके पर स्कूल की अध्यापिका श्रीमती सोनिका जी ने भी बच्चों को स्वच्छता के बारे मे जानकारी दी।
