एलआईसी की नवीनीकृत शाखा कार्यालय धर्मशाला का विधिवत उद्घाटन*

*एलआईसी की नवीनीकृत शाखा कार्यालय धर्मशाला का विधिवत उद्घाटन*

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), मंडल कार्यालय शिमला के अंतर्गत नवीनीकृत शाखा कार्यालय धर्मशाला का विधिवत उद्घाटन आज गुरुवार, दिनांक 18 दिसंबर 2025 को संपन्न हुआ। उद्घाटन माननीय श्री जे. पी. एस. बजाज, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर क्षेत्र के कर-कमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर माननीय श्री यंगजोर, प्रादेशिक प्रबंधक (विपणन), विक्रम सिंह यादव, मुख्य अभियंता, उत्तर क्षेत्र, उत्तर क्षेत्र, नरेंद्र पाल, अधीक्षण अभियंता, दिनेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ मंडल प्रबंधक, देसराज ठाकुर, विपणन प्रबंधक तथा परवीन कुमार, शाखा प्रबंधक की गरिमामयी उपस्थिति रही।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक (ZM) माननीय श्री जे. पी. एस. बजाज ने कहा कि

> “एलआईसी अपने ग्राहकों को आधुनिक, पारदर्शी एवं सुलभ सेवाएँ प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। धर्मशाला शाखा का नवीनीकरण ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाएगा तथा बीमा सेवाओं को और अधिक प्रभावी करेगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि एलआईसी डिजिटलीकरण के साथ-साथ आधारभूत संरचना को सशक्त करने पर विशेष ध्यान दे रही है, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग तक बीमा सेवाएँ सुचारु रूप से पहुँच सकें।
कार्यक्रम में एलआईसी के अधिकारी, कर्मचारी, अभिकर्तागण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।
इस समारोह राजिंदर भट्ट (प्रबंधक प्रशासन), केशव रतन, संगीता कपूर, दिव्या शर्मा, पिंकल (शाखा प्रबंधक), सुंदर सिंह, सुभाष एवं जय अरोड़ा, विकास अधिकारी – गौरव थापा, संजीव डोगरा, परविंदर सिंह, आर. सी. राणा, विवेक हीर, अक्षय एवं कल्पना ठाकुर, एचजीए – वरिंदर, सुरेश, सुनील, साशी, लेख राज, सीएलआईए – पी. डी. चंदेल, एमडीआरटी – सुनील राणा, अनु लता, विक्रम गुलेरिया, के. के. शर्मा, अजमेर ठाकुर, रीमा जैन, सीमा प्रशार, मनोज सूद, सुभाष राणा में भी उपस्थित रहे।

Comments are closed.