उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय पिपला आगे व प्राथमिक विद्यालय बशौणा में धूमधाम से मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय पिपलाआगे व प्राथमिक विद्यालय बशौणा में धूमधाम से मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

करतार सिंह गुलेरिया ने मुख्यातिथि के रूप में की शिरकत, होनहार किए सम्मानित

भुंतर

Munish Kundal

Chief Editor

उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय पिपलाआगे व प्राथमिक विद्यालय बशौणा में संयुक्त रूप से वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर दि लोअर कुल्लू किसान- बागवान संगठन भुंतर के अध्यक्ष करतार सिंह गुलेरिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

कार्यक्रम में स्कूल के मेधावियों को सम्मानित किया। समारोह में स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां से वाहवाही लुटी। विद्यार्थियों ने पहाड़ी, कुल्लवी, हिंदी और किन्नौरी गीत पर प्रस्तुतियां पेश की। छात्रों ने वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति देकर लोक संस्कृति की प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध किया। वहीं छात्र-छात्रा ने एकल नृत्य और सामूहिक नृत्य करके दर्शकों का मन लुभाया। कई छात्र – छात्राओं ने ड्रामा, नाटक प्रस्तुत करके समाज के लोगों को जागरूक किया

मुख्यातिथि करतार सिंह गुलेरिया ने सभी शिक्षकों व बच्चों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। ऐसे में लगता है कि शिक्षक और छात्र काफी मेहनत करते हैं। स्कूल के मुख्य अध्यापक प्रेम ठाकुर ने विद्यालय का वार्षिक रिपोर्ट सभी के समक्ष प्रस्तुत की। उन्होंने स्कूल की शैक्षणिक और उपलब्धियां के बारे में जानकारी साझा की। मंच संचालन का कार्य भार अध्यापक नरेश कुमार ने बखूबी संभाला उनके सहयोग में दो अध्यापिकाओं ने भी बीच- बीच में मंच संभाला। इस मौके पर पूनम कंवर प्रधान ग्राम पंचायत छोटा भुईन, महेंद्र ठाकुर प्रधान बशौणा पंचायत, पूर्व जिला परिषद सदस्य अजय कंवर, एसएमसी के प्रधान जीव राम व सदस्य ,सभी शिक्षक गण अभिभावक आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Comments are closed.