Mayor Gopal Nag ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खलेट (पालमपुर) के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खलेट (पालमपुर) में 12 दिसम्बर को प्रधानाचार्या श्रीमती रीति धीमान की अध्यक्षता में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम पालमपुर के मेयर श्री गोपाल नाग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह का शुभारंभ छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ, जिसमें पहाड़ी नाटी, देशभक्ति गीत, पंजाबी नृत्य सहित कई आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मेयर गोपाल नाग ने सभी प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय क्षेत्र के उत्कृष्ट स्कूलों में से एक है और प्रतिभाशाली छात्र इसका गौरव हैं। उन्होंने विद्यालय की आवश्यक सुविधाओं जैसे शौचालय, बाउंड्री वॉल आदि को उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया।

 

कार्यक्रम में कक्षा 11वीं और 12वीं के कला, वाणिज्य और विज्ञान वर्ग के मेधावी छात्रों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। मंच संचालन शालिनी सूद और मुनीष सूद द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को सुचारू रूप से प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्या रीति धीमान ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों व प्रगति की जानकारी साझा की।

उपप्रधानाचार्य पवन शर्मा ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर इन्दू ठाकुर, महेश नाग, कल्याण पहलानिया, सत्यम NGO की टीम, राजेश सूर्यवंशी (एडिटर-इन-चीफ एवं चेयरमैन—मिशन अगेंस्ट करप्शन सोसाइटी, हिमाचल प्रदेश), डॉ. अजय शर्मा, धीरज सूद, लेक्चरर सुरेश जसवाल तथा कई अन्य गणमान्य महानुभाव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

 

*💥मेयर गोपाल नाग की अध्यक्षता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खलेट (पालमपुर) में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न^*

 

https://www.facebook.com/share/16nGKy3dUs/

https://www.facebook.com/share/v/1Ab8fZPNxN/

 

Comments are closed.