पालमपुर की रोटेरियन नितिका जम्वाल बनेंगी रोटरी क्लब धर्मशाला सेंट्रल की अध्यक्ष, पहली जुलाई को लेंगी कार्यभार*

Dr Shiv Kumar, Father of Rotary Eye Hospiral, Internationally acclaimed Social Worker & Founder CHAIRMAN, Rotary Eye Foundation
ROTARY EYE HOSPITAL MARANDA
ROTARY EYE HOSPITAL : THE VEST EYE HOSPITAL IN HIMACHAL PRADESH
Rotary
Dr. Sudhir Salhotra, TOP TEN Retina Surgeon of India, Director, Rotary Eye Hospital, Maranda
RAGHAV SHARMA, GM, Rotary Eye Hospital, Maranda
Rotary Eye Hospital Maranda Palampur
Dr Sushama Sood
Dr Sushama Sood
Dr. Sushma women care hospital, LOHNA PALAMPUR
Dr. Swati Katoch Sood, & Dr. Anubhav Sood, Gems of Dental Radiance
DENTAL RADIANCE HOSPITAL
DENTAL RADIANCE HOSPITAL PALAMPUR TOUCHING SKY
DENTAL RADIANCE

सामाजिक कार्यकर्ता और रोटरी की सक्रिय सदस्य रोटेरियन नितिका जम्वाल 1 जुलाई 2025 से रोटरी क्लब धर्मशाला सेंट्रल की अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगी। वे वर्तमान में रोटरी इंटरनेशनल जिला 3070 की डिस्ट्रिक्ट चेयर – महिला सशक्तिकरण के रूप में सेवाएं दे रही हैं।

इससे पहले वे रोटरी क्लब पालमपुर की सचिव (2022-23) रही हैं, जहाँ उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें रोटरी जिला 3070 की पंजाब हिमाचल व जम्मकश्मीर की रोटरी कलबो में बेस्ट सेक्रेटरी अवार्ड से सम्मानित किया गया था। नितिका जम्वाल का जन्म 9 मई 1977 को पालमपुर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी परिवार में हुआ। उनके पिता श्री मन मोहन वर्मा और माता श्रीमती आशा वर्मा हैं। उन्होंने 1996 में सेंट पॉल्स स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की और 1999 में गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज,पालमपुर से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके उपरांत उन्होंने रीजनल सेंटर, धर्मशाला से एम.ए. (अर्थशास्त्र) किया। वर्ष 2000 में उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग में सरकारी सेवा प्रारंभ की और साथ-साथ अपनी शिक्षा को भी जारी रखते हुए एम.एससी. (आईटी) और एम.टेक (कंप्यूटर साइंस) की डिग्रियाँ प्राप्त कीं। उनका विवाह श्री राजीव जम्वाल से हुआ है और वे दो पुत्रों – इशान और आरव – की माता हैं।

नितिका जम्वाल वर्तमान में शिक्षा विभाग में अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं, वही एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। उन्होंने एच.पी. नॉन टीचिंग फेडरेशन की राज्य उपाध्यक्ष, एनटीएफ कांगड़ा की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तथा नॉन-गज़ेटेड ऑर्गनाइजेशन, जिला कांगड़ा की उपाध्यक्ष के रूप में भी उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं।

उनका सामाजिक समर्पण रेड क्रॉस और इनर व्हील जैसी संस्थाओं में भी नज़र आता है। वे इनर व्हील क्लब पालमपुर की लगातार दो वर्षों (2020-21 और 2021-22) अध्यक्ष रहीं। कोविड के कठिन समय में उन्होंने विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं का संचालन किया, जिसके लिए उन्हें आउटस्टैंडिंग प्रेसिडेंट (2021-22) और बेस्ट पिंक प्रेसिडेंट (2021-22) जैसे सम्मान प्राप्त हुए। उनकी सेवाओं को मान्यता देते हुए रोटरी क्लब ने उन्हें वोकेशनल सर्विस के लिए वन टाइम रिकग्निशन अवार्ड (2020-21) से भी सम्मानित किया। अब रोटरी क्लब धर्मशाला सेंट्रल की अध्यक्ष के रूप में वे महिला सशक्तिकरण को अपनी शीर्ष प्राथमिकता मानती हैं। उनके कार्यकाल में ग्रामीण और शहरी महिलाओं के लिए स्वरोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी.

इसके साथ ही वे सामुदायिक स्वास्थ्यशिविर, रक्तदान कार्यक्रम, डिजिटल साक्षरता अभियान, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण और युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने जैसे प्रोजेक्ट्स पर विशेष ध्यान देंगी।

रोटेरियन नितिका जम्वाल अपने संगठनात्मक कौशल, सामाजिक दृष्टिकोण और नेतृत्व क्षमता के दम पर रोटरी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

Dr. Prem Raj Bhardwaj
BMH
Prem, KING OF FLEX PRINTING AWARD WINNER in H.P.
Amarprem
Amarprem

 

Comments are closed.