रोटरी क्लब धर्मशाला ने जरूरमंद लड़कियों को दी सिलाई मशीनें

आज रोटरी क्लब धर्मशाला ने तीन जरूरमंद लड़कियों को सिलाई मशीनें दी रोटरी क्लब धर्मशाला के प्रधान हरि सिंह ने कहा कि पहले लड़कियों को तीन महीने की सिलाई की ट्रेनिंग दी ।

२२/६/२०२५ को ट्रेनिंग पूरी होने पर सिखा, सुषमा,और को शिलाई मशीनें दी ताकि ये जरूरतमंद लड़कियां अपने आप अपनी रोटी रोजी कमा सके और जरूरत मंद लड़कियों से कहां कि आप अपने आप जीविका कमाए ये मशीनें रोटेरियन श्री मति अरुणा प्रसार, राज कुमार अग्रवाल, एवं हरि सिंह ने क्लब को sponsored की जब कि सेरिंग बांगड़ू ने तीन महीने की ट्रेनिंग का खर्चा दिया ।

इस अवसर पर प्रधान हरि सिंह, तेज सिंह, राज कुमार अग्रवाल, डॉक्टर विजय शर्मा, राकेश शर्मा, वरिंद्र परमार, सुभाष शर्मा , यश पॉल सभरवाल इत्यादि ने भाग लिया ।

रोटरी क्लब के प्रधान हरि सिंह राज कुमार अग्रवाल, श्री मति अरुणा प्रIसर, सेरिंग बांगड़ू का विशेष धन्यवाद किया और उनसे प्रार्थना की बो आगे भी इसी तरह रोटरी क्लब में अपना सहयोग करते रहेंगे तथा आए हुए रोटरी क्लब के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया सुषमा, शिखा ने रोटरी क्लब धर्मशाला के प्रधान हरि सिंह सहित सभी का धन्यवाद किया

Comments are closed.