राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के एमसीए और बीटेक के छात्रों ने किया केरल की तरफ शिक्षा यात्रा का प्रशिक्षण कार्यक्रम
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के एमसीए और बीटेक के छात्रों ने किया केरल की तरफ शिक्षा यात्रा का प्रशिक्षण कार्यक्रम

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के एमसीए और बीटेक के छात्रों के। लिए औद्योगिक विजिट का आयोजन किया गया इस यात्रा में छात्रों को केरल ले जाया गया।

यह कार्यक्रम 31 मार्च 2024 से 11 अप्रैल 2024 तक चला सभी छात्रों के साथ-साथ कॉलेज के प्राध्यापक गण डॉक्टर सचिन अवस्थी, डॉक्टर बलराज बांद्राला, एमसीए कोऑर्डिनेटर डॉक्टर वीएस वत्स, बीटेक कोऑर्डिनेटर डॉक्टर रजनीश दीवान तथा पूजा दीवान भी मौजूद थे।
इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य छात्रों को केरल की शैक्षिक सांस्कृतिक और औद्योगिक विविधता का अवसर प्रदान करना था।
