शोक समाचार : आर्किटेक्ट शशि बधान जी अब हमारे बीच नहीं रहे

Dr Shiv Kumar, Father of Rotary Eye Hospiral, Internationally acclaimed Social Worker & Founder CHAIRMAN, Rotary Eye Foundation
Rotary
ROTARY EYE HOSPITAL MARANDA
Dr. Sudhir Salhotra, TOP TEN Retina Surgeon of India, Director, Rotary Eye Hospital, Maranda
RAGHAV SHARMA, GM, Rotary Eye Hospital, Maranda
ROTARY EYE HOSPITAL : THE VEST EYE HOSPITAL IN HIMACHAL PRADESH
Rotary Eye Hospital Maranda Palampur
VIJAY SOOD
SENIOR CORRESPONDENT

Ar. शशिकांत बधान का हुआ निधन

परिवार में छाया मातम। पूरे पालमपुर क्षेत्र में शोक की लहर। पालमपुर घुगर के रहने वाले Ar. शशि कांत बधान उम्र 46 वर्ष आज सुबह लगभग 8 AM उन्होंने जिंदगी की अंतिम सांस ली और अपनी सांसारिक यात्रा संपूर्ण कर स्वर्ग लोक की ओर प्रस्थान कर गए। उन्होंने आर्किटेक्ट के क्षेत्र में खूब नाम कमाया। बड़ी दूर दूर से लोग इनके पास डिजाइन के लिए आते थे चाहे वो राज्य के भीतर से हों या राज्य से बाहर।

चाहे बो डिजाइन घर का हो, होटल का हो या फिर कोई बड़ा कांसेप्ट मल्टीप्लेक्स का हो। बधान जी हर क्षेत्र में निपुण थे। अभी लगभग डेढ़ साल पहले इनकी धर्मपत्नी का भी देहांत हो गया था। बधान जी अपने पीछे 2 बेटियां और माता पिता को छोड़ गए। इनकी छोटी बेटी अभी तक स्कूलिंग कर रही है और बड़ी बेटी को भी ये अपनी लाइन में लाना चाहते थे ,इसलिए बड़ी बेटी सुंदरनगर से आर्किटेक्ट में ही डिप्लोमा कर रही है। कहते हैं जिसका कोई नही उसका खुदा होता है। अब खुदा इन बेटियों का खुद सहारा बने यही हमारी दुआयें हैं । परिवार को संभल दे।इनका अंतिम संस्कार आज दोपहर बाद घुगर नाला मंदिर शमशानघाट में किया गया।बेटी ने बेटे का फर्ज निभाया मुखाग्नि बड़ी बेटी ने दी। इंडिया रिपोर्टर टुडे की तरफ से दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि।

Comments are closed.