






“केंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल पालमपुर में मनाया गया छात्र अलंकरण समारोह”

केंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल पालमपुर के प्रांगण में छात्रों में उल्लेखनीय एवं अनुकरणीय गुणवत्ता लाने के उद्देश्य से छात्र अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। अलंकरण समारोह के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल भूपेंद्र, स्कूल के अध्यक्ष संजीव शर्मा, प्रबंधक अर्जुन शर्मा व प्रधानाचार्या प्रिया कपिल की उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व सरस्वती पूजा के साथ हुआ।
छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्कूल गान व गणेश वंदना ने सबका मन मोह लिया। इसके बाद मार्च पास्ट का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपने सैन्य कौशल व अनुशासन का प्रदर्शन किया। स्कूल की प्रधानाचार्या प्रिया कपिल ने अपने भाषण में कहा कि अलंकरण समारोह स्कूली भावना और संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
यह संस्था के मूल्यों, परंपराओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। तत्पश्चात मुख्य अतिथि, स्कूल प्रबंधक व प्रधानाचार्या दवारा निर्वाचित हेड बॉय, हेड गर्ल, स्पोर्टस कैप्टन, कल्चर कैप्टन, लिंग्विस्टिक कैप्टन व हाउस कैप्टन को बैज और सैश से अलंकृत किया। इसके उपरांत स्कूल की प्रधानाचार्या ने विद्यार्थी परिषद के सदस्यों को स्कूल के मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांतो को बनाए रखने और अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने की शपथ दिलाई गई, जिसके बाद मुख्य अतिथि ने प्रेरक भाषण दिया। स्कूल के अध्यक्ष संजीव शर्मा व प्रबंधक अर्जुन शर्मा ने सभी छात्रों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी। राष्ट्रगान के साथ अलंकरण समारोह संपन्न हुआ।
Comments are closed.