





*कंवर हरि सिंह की पुण्य स्मृति में 1 फरवरी को रक्तदान शिविर*
पालमपुर।

समाजसेवा और मानव कल्याण को समर्पित जीवन जीने वाले रोटेरियन स्वर्गीय कंवर हरि सिंह की पुण्य स्मृति में उनके 87वें जन्मदिवस के अवसर पर रविवार 1 फरवरी 2026 को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर रोटरी क्लब पालमपुर एवं हिमोत्कर्ष परिषद पालमपुर के संयुक्त तत्वावधान में ब्लड बैंक, पालमपुर में आयोजित होगा।
स्वर्गीय कंवर हरि सिंह हिमोत्कर्ष परिषद के संस्थापक अध्यक्ष रहे तथा उन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाजसेवा के क्षेत्र में आजीवन उल्लेखनीय योगदान दिया। उनकी निस्वार्थ सेवाओं को सम्मान देते हुए रोटरी इंटरनेशनल द्वारा उन्हें प्रतिष्ठित “Service Above Self” सर्वोच्च सम्मान से भी अलंकृत किया गया था।
रोटरी क्लब पालमपुर के अध्यक्ष अजय सूद एवं सचिव राघव शर्मा, तथा हिमोत्कर्ष परिषद पालमपुर के अध्यक्ष विकास वासुदेवा एवं सचिव सीमा चौधरी ने संयुक्त रूप से बताया कि यह रक्तदान शिविर स्वर्गीय कंवर हरि सिंह के सेवा-समर्पित जीवन को समर्पित एक विनम्र श्रद्धांजलि है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों, युवाओं एवं समाजसेवियों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील की। आयोजन के माध्यम से “रक्तदान करें – जीवन बचाएं” का संदेश दिया जाएगा तथा स्व. कंवर हरि सिंह द्वारा दिखाए गए सेवा के मार्ग को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया जाएगा।


Comments are closed.